फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: 'पापा को कैसे मारा?'...पिता से मारपीट के बाद आगबबूला हुईं बेटियां, डोसा की दुकान में मचाया बवाल

Tue, 17 Nov 2026 03:51 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वाराणसी में पिता के साथ मारपीट के आरोप से नाराज दो बेटियों ने डोसा दुकानदार की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दुकान में सामान फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पिता के साथ मारपीट का है आरोप - फोटो : एक्स@tusharcrai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां अपने पिता के साथ हुई मारपीट से नाराज दो बेटियां एक डोसा दुकानदार की दुकान पर पहुंच गईं। दोनों ने वहां जमकर हंगामा किया और दुकान में रखा सामान उठाकर नीचे फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग बेटियों के गुस्से को जायज बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि विरोध जताने का यह तरीका ठीक नहीं था।

विज्ञापन


पिता के साथ मारपीट का है आरोप
सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला वाराणसी के महमूरगंज इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां एक मशहूर डोसा दुकानदार और उसके कर्मचारियों पर दो लड़कियों के पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने मिलकर लड़कियों के पिता की पिटाई की थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पोस्ट में दावा किया गया है कि भेलूपुर थाने में दुकानदार और उसके कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, परिवार का आरोप था कि शिकायत दर्ज होने के करीब डेढ़ सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


दुकान पर पहुंचते ही शुरू किया हंगामा
पिता के साथ हुई घटना और पुलिस कार्रवाई में देरी से दोनों बेटियां काफी नाराज थीं। इसी गुस्से में वे उस डोसा दुकान पर पहुंच गईं, जिसके मालिक पर उनके पिता के साथ मारपीट का आरोप था। दोनों ने वहां पहुंचकर वीडियो बनाना शुरू किया और दुकानदार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान दुकान पर मौजूद कर्मचारियों और लड़कियों के बीच बहस भी होने लगी।

कर्मचारियों ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप
मामला तब और बढ़ गया, जब दुकान के कर्मचारियों ने भी लड़कियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उन पर रंगदारी यानी प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप लगाया। इस बात से लड़कियां और भड़क गईं। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखा सामान उठाकर इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दुकान में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो देख क्या बोल रहे हैं यूजर्स?
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स लड़कियों के समर्थन में उतर आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि लड़की ने अच्छा काम किया, ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अब उसे लड़कियों की चिंता हो रही है। एक और यूजर ने बेटियों का समर्थन करते हुए लिखा कि उन्होंने सही किया। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि पिता के साथ हुई घटना का विरोध करना अपनी जगह सही है, लेकिन दुकान में तोड़फोड़ करना इसका सही तरीका नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें