वीडियो की शुरुआत विमान की खिड़की से नजर आने वाले खूबसूरत नजारे के साथ होती है। नीचे दूर-दूर तक बादलों की सफेद चादर दिखाई देती है, जबकि ऊपर आसमान में उड़ते विमान का पंख नजर आता है। इसके बाद वीडियो का सबसे भावुक पल सामने आता है। जहां बेटी की नजरें खिड़की के बाहर के नजारे पर नहीं, बल्कि अपने माता-पिता पर टिकी होती हैं।
Viral Video: मां-पिता नहीं थे पास, कमांडर के गले लगते ही छलक पड़े सैनिक के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो
Viral Video: जिसे लोग पागल कहकर दूर रहते थे, बच्ची ने उसी की कलाई पर बांधी राखी, दिल छू लेगा वीडियो
बेटी कैमरे में अपने माता-पिता को कैद करती है, जो पहली बार विमान में बैठकर हवाई सफर का अनुभव ले रहे हैं। दोनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आता है। मां कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उस एक मुस्कान में जिंदगी की बड़ी खुशी सिमट आई हो। बेटी के लिए यह सिर्फ एक हवाई यात्रा नहीं, बल्कि अपने माता-पिता को एक खूबसूरत याद देने वाला भावुक पल बन जाता है।
माता-पिता की पहली फ्लाइट के इस भावुक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा- जब मैं अपने पहले कदम चल रही थी, तब मेरे माता-पिता मेरा हाथ थामे हुए थे और आज मैं उन्हें उनकी पहली फ्लाइट भरते देख रही हूं... जिंदगी एक पूरी साइकिल पूरा कर चुकी है।
वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- पहली बार चलने से लेकर माता-पिता की पहली उड़ान तक का यह सफर सीधे दिल को छू जाता है, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे 'फुल सर्कल मोमेंट' बताया।
वायरल वीडियो: डीजे वाहन से खतरनाक स्टंट करते देख भड़के लोग, बोले- लाइसेंस तुरंत रद्द कर जेल भेज देना चाहिए
वक्त गुजरता है और एक दिन वही बच्चा अपने माता-पिता की जिंदगी की किसी नई शुरुआत को कैमरे में कैद कर रहा होता है। यह पल सिर्फ खुशी का नहीं, बल्कि उस रिश्ते के खूबसूरत सफर का एहसास भी कराता है, जो बचपन से अब तक साथ चलता आया है। जिन मां-बाप ने कभी उसका हाथ थामकर उसे पहला कदम उठाना सिखाया था, वही बच्चा बड़ा होकर उनके हाथों में नई खुशियां थमा रहा होता है। यही रिश्तों की सबसे खूबसूरत तस्वीर है। जहां प्यार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सफर करता रहता है।