वीडियो में मां-बेटी के इस खास दिन की पूरी झलक देखने को मिलती है। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मॉल की ओर जाती नजर आती हैं। सिनेमा हॉल के बाहर मां के चेहरे पर पहली बार फिल्म देखने का उत्साह साफ दिखाई देता है। थिएटर के अंदर सीट पर बैठकर फिल्म देखते समय उनके चेहरे पर खुशी और हैरानी के भाव नजर आते हैं।
नेपाल बाढ़ का कहर, उजड़े घर के सामने बैठा रहा कुत्ता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
फिल्म खत्म होने के बाद मां-बेटी फूड कोर्ट में साथ खाना खाती हैं और इसके बाद ग्रोसरी की खरीदारी करती हैं। देखने में यह एक सामान्य आउटिंग लग सकती है, लेकिन मां के लिए यह पल बेहद खास था। वजह थी कि उन्होंने पहली बार थिएटर में बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने का अनुभव किया।
अक्सर माता-पिता बच्चों की पढ़ाई, परवरिश और बेहतर भविष्य के लिए अपनी छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में जब बच्चे बड़े होकर खुद कमाने लगते हैं और माता-पिता की अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करते हैं, तो वह पल उनके लिए बेहद खास बन जाता है। बेटी ने अपनी पहली कमाई का इस्तेमाल मां की एक अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए किया।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- यह सच में अनमोल है, मेरी फीड पर आज यह सबसे क्यूट वीडियो है। दूसरे शख्स ने लिखा- इससे बड़ा सुख मां-बाप के लिए कुछ और नहीं कि तुम जिंदगी में जीत रही हो।
वायरल वीडियो: मां की ममता उम्र नहीं देखती, दो नेत्रहीन बच्चों के लिए 70 साल की महिला का संघर्ष
गोलगप्पे के ठेले पर पहुंची गाय, कपड़ों में फंसाई सींग तो दुकानदार ने ऐसे खिलाई पानीपुरी