Viral Video: वीडियो में एक बेटी अपनी मां को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दिखाने ले जाती है। मां-बेटी के प्यार और सपनों को पूरा करने की इस खूबसूरत कहानी ने लोगों का भावुक कर दिया है।
Daughter shows Burj Khalifa To Her Mother: कभी-कभी सपनों में वो खुशी छिपी होती है, जिसे हम लंबे समय से देख रहे होते हैंऔर जब ये पूरी होती है तो वो पल बेहद भावुक कर जाता है। मां-बेटी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे प्यारा और सबसे गहरा रिश्ता माना जाता है। सोशल मीडिया पर मां-बेटी के प्यार और सपनों को पूरा करने की खूबसूरत कहानी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटी अपनी मां को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दिखाने ले जाती है।
वायरल वीडियो में एक बेटी अपनी मां को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दिखाने ले जाती है। जहां उनकी मां लाल रंग की साड़ी पहने हुई नजर आती हैं। उनके चेहरे पर सादगी और सुकून भरी मुस्कान साफ दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे वह इस पल को दिल से महसूस कर रही हों। पहली बार इतनी ऊंची और भव्य इमारत को इतने करीब से देखना उनके लिए एक खास अनुभव था।
विज्ञापन
बता दें कि बुर्ज खलीफा दुबई की सबसे ऊंची इमारत है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है। यह आधुनिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है, जहां पर्यटक 'एट द टॉप' ऑब्जर्वेशन डेक, आलीशान रेस्तरां और पास ही स्थित दुबई फाउंटेन शो का आनंद ले सकते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रामपर वायरल हो रहा है। जिसका कैप्शन भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है कि, मेहनत और प्यार से मां को इस खास जगह तक लाया गया है।
मां-बेटी के खूबसूरत पल के इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह वीडियो उन्हें अपने माता-पिता की याद दिलाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- आपने उनका दिन बना दिया, दुनिया में आपके माता-पिता से ज्यादा खुश कोई नहीं है। तो वहीं कई यूजर्स बेटी की तारीफ कर रहे हैं और मां के लिए दुआएं दे रहे हैं।