फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले

Thu, 16 Jul 2026 12:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर सास-बहू का एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बहू अपनी सास के घर लौटने की खुशी में शानदार डांस करती नजर आती है। जिसे देख सास भावुक हो उसे गले लगा लेती है। दोनों के बीच का यह प्यार भरा पल इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन
बहू के डांस ने सास को किया इमोशनल - फोटो : @kenavita
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Daughter In Law Dance To Welcome Her Mother In Law: सास-बहू का रिश्ता एक बेहद खूबसूरत और खास रिश्ता होता है। जहां दोनों एक-दूसरे को सम्मान देने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी मिलकर निभाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सास-बहू के खूबसूरत रिश्ते से जुड़ा एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बहू अपनी सास के घर लौटने की खुशी में शानदार डांस करती नजर आती है। जिसे देख सास भावुक हो उसे गले लगा लेती है।

 

Viral Video: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर महिला कांस्टेबल ने निभाया अतिथि धर्म, देखें वीडियो

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर के लिविंग रूम में टीवी पर बॉलीवुड का मशहूर गाना'आपके आ जाने से' बज रहा होता है। जैसे ही सास घर के दरवाजे पर पहुंचती है, बहू इस गाने पर पूरे दिल से डांस कर रही होती है। जिसे देख सास के चेहरे पर हैरानी के साथ-साथ खुशी भी साफ दिखाई देती है। बहू अपना डांस जारी रखती है और सास मुस्कुराते हुए धीरे-धीरे अंदर आ जाती है। कुछ ही सेकंड बाद सास अपनी बहू को प्यार से गले लगा उसके माथे पर किस भी करती है। जिसके बाद वह खुद भी डांस में शामिल हो जाती हैं। 

 


आमतौर पर जहां इंटरनेट पर सास-बहू की नोकझोंक वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसे में यह वीडियो लोगों के लिए एक ताजा और सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है। इसमें न सिर्फ एक बहू का अपनी सास के प्रति सम्मान दिखा, बल्कि सास का अपनी बहू के लिए प्यार भी साफ नजर आया। इसी वजह से लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि इस खास पल में न कोई दिखावा था और न ही कोई बड़ी तैयारी, सिर्फ प्यार, अपनापन और एक खूबसूरत डांस था। 

विज्ञापन

Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ

Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो


सास-बहू का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक 1 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।  बहू और सास की प्यारी बॉन्डिंग देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जो सास अपनी बहू को बेटी की तरह अपनाती हैं और पुराने सोच-समझ के तरीके बदलती हैं, वही परिवार को सच में खुशहाल बनाती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- उसके दो बेटे हैं और जब उसके बेटों की शादी होगी, तो वह भी अपनी बहुओं के साथ बिल्कुल ऐसा ही रिश्ता बनाना चाहेगी, हर बहू को ससुराल में अपनापन और सम्मान मिलना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें