फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बहू है या राक्षसनी? सास के बाल पकड़कर लड़की ने जड़ा तमाचा, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Fri, 03 Oct 2025 09:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो सामने आते ही लोग हैरान रह गए। हर कोई यही कहने लगा कि क्या यह सच में बहू है या फिर कोई राक्षसनी? क्योंकि जिस तरह से उसने अपनी सास की पिटाई की, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है।
विज्ञापन
सास को बाल पकड़कर घसीटा - फोटो : एक्स@rajlali
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां कब क्या वायरल हो जाएगा, ये कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। कभी कोई मजेदार वीडियो लोगों को हंसा देता है तो कभी कोई ऐसा दृश्य सामने आता है जिसे देखकर दिल दहल जाए। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा में है। यह मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव का है, जहां एक बहू ने अपनी ही बुजुर्ग सास के साथ ऐसी बेरहमी की कि देखने वालों का खून खौल उठा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आते ही लोग हैरान रह गए। हर कोई यही कहने लगा कि क्या यह सच में बहू है या फिर कोई राक्षसनी? क्योंकि जिस तरह से उसने अपनी सास की पिटाई की, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला सोफे पर बैठी हुई है। तभी बहू आती है और अचानक उसके बाल पकड़कर जोर से खींचती है। गुस्से में स्टील का गिलास फेंक देती है और थप्पड़ों से लगातार मारती रहती है। बेचारी सास एकदम बेबस दिख रही थी। वह अपने बेटे से मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन मदद करने वाला कोई आगे नहीं आया।



 बहू है या फिर कोई राक्षसनी?
इस पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि इस वक्त वहां महिला का पोता भी मौजूद था। वह पूरा मामला अपनी आंखों से देख रहा था और मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पोता अपनी मां से कह भी रहा था कि “दादी को मत मारो,” लेकिन उसने खुद बीच-बचाव करने की कोशिश तक नहीं की। ऐसे में यह पूरा मंजर और भी दर्दनाक लग रहा था।
विज्ञापन


लोगों का फूटा गुस्सा
मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला बुरी तरह से हांफने लगी। उनकी सांसें तेज हो गईं और हालत काफी बिगड़ गई। इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसके दिल में गुस्सा उमड़ पड़ा। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वह तेजी से वायरल हो गया। इंस्टाग्राम से लेकर X तक हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। लोग लिख रहे हैं कि “ऐसी बहुओं को सबक सिखाना जरूरी है, वरना ये और हिम्मत पकड़ेंगी।” कई लोगों का कहना है कि बुजुर्ग माता-पिता वैसे ही असहाय होते हैं, उन पर इस तरह का जुल्म करना इंसानियत पर कलंक है।

पुलिस ने शुरू कर दी जांच
वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस तक भी पहुंचा। गांव वालों ने शिकायत दर्ज करवाई और अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गवाहों से पूछताछ की जा रही है और पूरी घटना की तहकीकात चल रही है। कोठे गांव की यह घटना अब सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही। आस-पास के इलाकों में भी यह चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई है। हर जगह लोग यही कह रहे हैं कि जिसने भी यह वीडियो देखा होगा, वह गुस्से से भर गया होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें