फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन के सामने खड़ी थी कार, फिर स्कूटर से हुई टक्कर; वायरल वीडियो देख चौंके लोग

Tue, 13 Oct 2026 11:17 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन की कार और स्कूटर से टक्कर होती दिखाई दे रही है। हादसे के दौरान स्कूटर सवार दो लोग सड़क पर गिर जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
 
विज्ञापन
दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन के सामने खड़ी थी कार - फोटो : एक्स@pra1366
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कई बार ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो उनके लिए मुसीबत बन सकती हैं। कभी चलती गाड़ी से वीडियो बनाया जाता है, तो कभी खतरनाक जगहों पर रील शूट की जाती है। लेकिन कुछ सेकंड का वीडियो बनाने की जल्दबाजी कितनी भारी पड़ सकती है, इसका एक उदाहरण दार्जिलिंग से सामने आए इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में पहाड़ी इलाके की एक संकरी सड़क दिखाई देती है। सड़क के बिल्कुल किनारे रेलवे ट्रैक है, जिस पर दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन आगे बढ़ रही है। इसी दौरान कुछ लोग सड़क पर खड़ी गाड़ियों के पास नजर आते हैं। कुछ लोग कार की खिड़की से मोबाइल और गिम्बल की मदद से ट्रेन का वीडियो बना रहे होते हैं।

विज्ञापन


कार और स्कूटर से हुई टक्कर
तभी आगे बढ़ती ट्रेन वहां खड़ी गाड़ियों के बेहद करीब पहुंच जाती है। वीडियो में ट्रेन की एक कार और फिर स्कूटर से टक्कर होती दिखाई देती है। टक्कर लगने के बाद स्कूटर पर सवार दो लोग सड़क पर गिर जाते हैं। स्कूटर को भी नुकसान पहुंचा हुआ नजर आता है। इसके बाद ट्रेन रुक जाती है और आसपास मौजूद लोग घटना को देखते रह जाते हैं। हालांकि, वीडियो से यह साफ नहीं हो पाता कि दोनों लोगों को कितनी चोट लगी।

किसी ने पटरी को ठहराया जिम्मेदार तो किसी ने दी ट्रेन हटाने की सलाह
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के इतने करीब वाहन खड़े करना या उन्हें वहां ले जाना खतरनाक हो सकता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने संकरी सड़क पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की जरूरत बताई। कुछ लोगों ने इस घटना पर मजाकिया अंदाज में भी टिप्पणी की। किसी ने पटरी को ही गलत जगह बिछा हुआ बता दिया, तो किसी ने ट्रेन को थोड़ा साइड करने की सलाह दे डाली। हालांकि, वीडियो के आधार पर हादसे की पूरी वजह और जिम्मेदारी तय करना सही नहीं होगा।

 क्यों मशहूर है दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन?
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे अपनी ऐतिहासिक पहचान और पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इस रेल मार्ग पर कई जगह ट्रैक सड़क के काफी करीब से गुजरता है। यही वजह है कि पर्यटक टॉय ट्रेन को करीब से देखने और उसकी तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। लेकिन खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने के चक्कर में सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। खासकर संकरी सड़क पर वाहन खड़ा करते समय और रेलवे ट्रैक के आसपास रहते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। आखिर कुछ सेकंड का वीडियो बनाने के लिए अपनी या किसी दूसरे की सुरक्षा को खतरे में डालना कहां की समझदारी है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें