चलती जीप पर युवकों का खतरनाक स्टंट हुआ वायरल
- फोटो : AI/एक्स
सड़कों पर स्टंट करने का जुनून कई लोगों के लिए जानलेवा साबित होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसमें कुछ तेज रफ्तार चलती जीप बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के जीप के ऊपर हिस्से पर बैठकर सफर कर रहे हैं। इस दौरान सड़क पर दूसरे वाहन सामान्य गति से आग बढ़ रहे, लेकिन स्टंट कर रहे युवक बेफिक्र होकर जीप को सांप तरह चलाकर स्टंट कर रहे हैं। यह वीडियो बेहद खतरनाक है।
वीडियो में दिख रहा है सड़क पर तेज रफ्तार टेढ़ी मेढ़ी चल रही जीप के ऊपर बैठकर कुछ लोग हुड़दंग भी कर रहे हैं। चलते वाहन इस तरह तरह का स्टंट करना खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन के असंतुलित होने या सड़क पर चल रही दूसरी गाड़ियों से टकराने का खतरा है। ऐसे स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि भीड़ वाली सड़क इस तरह के स्टंट अक्सर दूसरे लोगों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। अचानक संतुलन बिगड़ने से स्टंट करने वाले लोग दूसरी गाड़ियों की चपेट में आ सकते हैं। वाहन चालक का ध्यान सड़क से हटने पर हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
बहू ने दिया ऐसा सरप्राइज, ससुराल वाले रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग ऐसा खतरनाक स्टंट को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि कुछ मिनट के रोमांच, सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालना पूरी तरह गलत है।
सड़क के बीच बाघ ने जमाया डेरा, रणथंभौर में लगा टाइगर ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि एक पुराने मॉडल की जीप है जिसमें युवक ऊपर भी बैठे हैं और नीचे भी बैठे हैं। व्यस्त सड़क पर लोगों की बीच स्टंट कर रहे हैं। जीप को चलाने वाले बेहद डरावना स्टंट किया है। जीप कभी दाएं झुक रही, तो कभी बाएं और देखकर लग रहा है कि कभी भी जीप पलट सकती है। खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है। सड़क पर थोड़ी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है और लोगों की जान भी सकती है।
तेज बहाव में बह रहे नन्हे हाथी की मछुआरों ने ऐसे बचाई जान, मां से मिलन का नजारा देख भावुक हुए लोग
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि लगता है यमराज से मिलने की बहुत जल्दी है। एक अन्य ने लिखा है कि बिल्कुल गलत है इसपर ट्रैफिक नियम के अनुसार कार्यवाही होनी चाहिए।