फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance Video: उज्बेकिस्तान के बच्चों ने दिल लगा लिया गाने पर किया खूबसूरत डांस, वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन

Thu, 26 Feb 2026 04:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर उज्बेकिस्तान के बच्चों का खूबसूरत डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने  फिल्म दिल है तुम्हारा के सुपरहिट गाने पर गजब का डांस किया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी तारीफ करेंगे। 
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान के बच्चों ने दिल लगा लिया गाने पर किया खूबसूरत डांस - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर बच्चों को खूब डांस वायरल होते हैं। इनमें कुछ इतने खूबसूरत होते हैं कि लोगों के दिल को जीत लेते हैं। अब इन दिनों  उज्बेकिस्तान के बच्चों का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो छोटे बच्चों ने फिल्म दिल है तुम्हारा के सुपरहिट गाने दिल लगा लिया पर हुबहू प्रीति जिंटाऔर जिम्मी शेरगिल जैसा एक्ट किया है। 

विज्ञापन


बच्चों की अदाएं देखकर सोशल मीडिया पर भारतीय कह रहे हैं कि यह तो ओरिजिनल से भी ज्यादा ओरिजिनल लगा रहा है। वायरल वीडियो में सबसे खास बात यह है कि बच्चों ने न सिर्फ डांस स्टेप्स किया है, बल्कि कॉस्ट्यूम्स से लेकर एक्सप्रेशन्स पर भी बारीकी के साथ काम किया है। बच्ची ने गुलाबी रंग का लहंगा और दुपट्टा ओढ़ा हुआ है और बिल्कुल प्रीति जिंटा की तरह नजर आ रही है, जबकि छोटे बच्चे ने कुर्ता-पायजामा, जैकेट और पगड़ी बांधकर जिम्मी शेरगिल के किरदार में जान फूंका है। 

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को जीत लिया है। उज्बेकिस्तान के बच्चों की जोरदार परफॉर्मेंस को देखकर आपका दिन बन जाएगा। आपको अपनी आखों पर यकीन भी नहीं होगा कि यह भारतीय नहीं हैं। बच्चों ने अपने गजब के स्टेप्स और मासूमियत से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन





Viral Video: दिल्ली मेट्रो में धक्के को लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, बाल खींचे लगाए थप्पड़, देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @abdullajanovagulnoz नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो ने लोकप्रियता के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वीडियो को अभी तक दो करोड़ 30 हजार ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 22 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिलीवरी बॉय की शख्स ने कैमरे पर खोली पोल, दिखाया ग्राहकों के ऑर्डर के साथ क्या करते हैं? देखकर खौल जाएगा खून

एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत रील। एक अन्य ने लिखा है कि सुपर से भी ऊपर परफॉर्मेंस। एक शख्स का कहना है कि इस डांस को देखकर प्रीति जिंटा भी हैरान हो जाएंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें