फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crocodile Attack Video: गाय को शिकार बनाने की कोशिश में था मगरमच्छ, पलभर में ऐसे पलट गई बाजी

Wed, 02 Nov 2022 05:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
गाय को शिकार बनाने की कोशिश में था मगरमच्छ - फोटो : instagram/twfeq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Crocodile Attack Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जंगल में जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में देखने को मिलता है कि ताकतवर जानवर कमजोर जानवर को अपना शिकार बना लेता है। लेकिन कभी-कभी मामला उल्टा पड़ जाता है। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस हैरान करने वाले वीडियो में दिख रहा है कि एक भूखा मगरमच्छ गाय को अपना शिकार बनाने की तैयारी में है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इस वीडियो को देखकर गाय की हिम्मत की हर कोई सराहना कर रहा है। 

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं जबकि कुछ लोगों के दिल को जीत लेते हैं। 
विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में आप एक खतरनाक मगरमच्छ को गाय को शिकार बनाने की कोशिश करता देख सकते हैं। लेकिन गाय हिम्मत नहीं हारती है और मगरमच्छ का मुकाबला करती है। तालाब से पूरा जोर लगाकर गाय निकलने की कोशिश करती है। 
 

गाय को मगरमच्छ भी पकड़कर पानी में खींचने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के आखिर में देख सकते हैं कि मगरमच्छ थक जाता है और गाय की पूंछ मगरमच्छ के जबड़ों से छूट जाती है। इस तरह गाय अपनी जान बचा लेती है। 

Alien News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, हमारे सोलर सिस्टम में उड़ रहे इतने एलियन जहाज

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर twfeq नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स भी कर रहे हैं। 






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें