फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने जमाया बेडरूम पर कब्ज़ा

Fri, 24 Jun 2016 10:41 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
अजगर - फोटो : BBC
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के एक घर की छत पर 10 वर्षों से एक बड़ा अजगर रहता था। इस अजगर ने घर के मास्टर बेडरूम में घुसने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


सुबह उठने पर क्वींसलैंड, मिशन बीच की ट्रिना हिब्बर्ड ने 5।2 मीटर के मोंटी नाम के अजगर को अपने ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम में पसरा पाया।

सांप पकड़ने वाले डेव गुडविन के आने से पहले मोंटी बिजली से चलने वाले एक लैंप को गिरा चुका था।

गुडविन ने एक टब के अंदर डालने से पहले सांप को अपनी बांह पर लिपटने के लिए उकसाया। उन्होंने चिमटे से उसे सिर के पास से पकड़ा। 
विज्ञापन

टब में डालने से पहले 40 किलो का ये सांप उनकी बांह तोड़ने के लिए जकड़ रहा था।

अजगर - फोटो : BBC
गुडविन ने बताया कि टब में डालने से पहले 40 किलो का ये सांप उनकी बांह तोड़ने के लिए जकड़ रहा था।

उन्होंने बताया, "जब आप इनके नजदीक जाते हैं ये अपने गले से असली गहरी आवाज करते हैं जिसका मतलब होता है-- मेरे नजदीक मत आना।

हिब्बर्ड ने बताया कि उनके घर पर रह रही एक दोस्त ने सबसे पहले इस विशालकाय सांप को देखा था।

उन्होंने बताया कि "मैं अनुमान लगाती हूं कि ये थोड़े से खाने के लिए या हैलो कहने आया था।

मुझे पता नहीं है। लेकिन वह मानती हैं कि ये उनकी घर की छत में कई वर्षों से रह रहा था।

वह कहती हैं कि मोंटी अब सांपों के स्वर्ग में चला गया है।

मोंटी को इलाके के गंदे तालाब में छोड़ दिया गया है, उम्मीद की जा रही है वह वहां चूहों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें