फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cow Leopard Viral Video: जानवरों के तबेले में घुस गया तेंदुआ, फिर गाय ने जो किया वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

Mon, 11 Nov 2024 06:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Cow Leopard Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ गाय के पास बैठा हुआ है। दावा किया गया है कि तेंदुआ घायल अवस्था में था, जो खूंटे से बंधी गाय के पास जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
जानवरों के तबेले में घुस गया तेंदुआ - फोटो : instagram/abhimahale9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cow Leopard Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इस प्लेटफार्म पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो को देखकर यकीन नहीं होता है, तो कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं और कुछ हौसला बढ़ाने वाले। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

विज्ञापन


वायरल होने वाले वीडियो में जानवरों की लड़ाई और उनका प्रेम भी देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो गाय और तेंदुआ का है। दरअसल, एक तबेले में तेंदुआ घुस गया, जहां पर कई सारी गाय बंधी हुई हैं। इसके बाद गाय ने तेंदुए के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ गाय के पास बैठा हुआ है। दावा किया गया है कि तेंदुआ घायल अवस्था में था, जो खूंटे से बंधी गाय के पास जाकर बैठ गया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि गाय तेंदुए से डरी नहीं, बल्कि वह खतरनाक जानवर को चाटने लगी। तेंदुआ को रेस्क्यू करने पहुंचे शख्स ने इस दुर्लभ दृश्य को कैमरे में रिकाॅर्ड कर लिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


Sunita Williams: क्यों अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? नासा के डॉक्टर भी परेशान

वीडियो में दिख रहा है कि गाय और बछड़े खूंटे से बंधे हैं और पास ही जमीन पर तेंदुआ बैठा है। गाय इस खतरनाक जानवर को देखकर डरती नहीं है, बल्कि जीभ से चाटने लगती है। तेंदुआ न ही गाय और न ही बछड़े पर हमला करता है। वह एक कोने में बैठा हुआ है और उसके नाक से खून निकल रहा है। 
 

सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि तेंदुआ घायल है, जिसकी वजह से वह एक जगह बैठा है। कुछ लोगों ने सवाल किया है कि आखिर यह वीडियो कहां का है? हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि आखिर वीडियो कब और कहां का है। 

Ajab Gajab: भारत के इस राज्य में है एशिया का सबसे अमीर गांव, यहां 17 तो सिर्फ बैंक हैं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abhimahale9 नाम के अकाउंट बीते महीने शेयर किया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा गया है, रेस्क्यू ऑपरेशन के समय दोनों ही जानवरों का बेहद अजीब व्यवहार देखने को मिला। तेंदुए का @resq_ecoecho @resqct ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया जिसे इलाज के बाद दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें