फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की चादर लेकर निकली दीदी, पकड़े जाने पर बदल गए तेवर, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर रेलवे प्लेटफार्म से एक भारतीय कपल का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रेन से रेलवे की चादर ले जाते नजर आते हैं।  
विज्ञापन
रेलवे की चादर चोरी करते कपल का वीडियो - फोटो : @ChapraZila
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की चादर चोरी करते पकड़े गए कपल का वायरल वीडियो: ट्रेन में सफर के दौरान भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरह की मुफ्त और जरूरी सुविधाएं देता है, जो सफर को काफी आसान बना देती हैं।  इनमें सीट, कंबल और चादर जैसी सुविधाएं यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर दी जाती हैं। हालांकि, कई बार कुछ यात्री इन सुविधाओं को रेलवे की संपत्ति न मानते हुए उन्हें अपने साथ घर ले जाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रेलवे प्लेटफार्म से एक भारतीय कपल का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह ट्रेन से रेलवे की चादर ले जाते नजर आते हैं।  

विज्ञापन



बिहार: बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचा था शख्स, भीड़ की छीना-झपटी और लूट देख रह गया दंग


सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल रेलवे की चादर लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में मौजूद शख्स जब उनसे चादर के बारे में सवाल करता है, तो दोनों सफाई देने की कोशिश करते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान कपल की ओर से अलग-अलग बातें कही जाती हैं। इसके बाद सवाल कर रहा शख्स कपल से बैग खोलने के लिए कहता है। बैग खुलते ही अंदर रेलवे की चादर दिखाई देती हैं। इसके बावजूद महिला चादर को रेलवे की होने की बात मानने से इनकार करती नजर आती है। बता दें कि, रेलवे की ओर से ऐसी वस्तुओं को ट्रेन से बाहर ले जाना नियमों के खिलाफ माना जाता है।

विज्ञापन


 

चादर लेकर निकल रहा था कपल
रेलवे की चादर चोरी करते पकड़े गए इस कपल के वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे देखने वाले लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि, आखिर रेलवे की चीजों को कोई अपने साथ घर ले जाने की कोशिश कैसे कर सकता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है-  यात्रा के दौरान यात्री रेलवे का चादर चोरी करके ले जाते हुए पकड़ा गया। 




वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
रेलवे प्लेटफार्म पर रेलवे की चादर चोरी करते पकड़े गए कपल का यह वीडियो देख कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  फिर लोग बोलते हैं देश का विकास नहीं हो रहा, भाई पहले चादर तो वापस रहने दो। दूसरे शख्स ने लिखा- देश की तरक्की में इनका भी योगदान है, बस तरक्की में सामान रेलवे का है। 



पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल, देखें वीडियो


वायरल वीडियो: बिहार के गांव की बहू बनी अमेरिकी महिला, अब ऐसे जी रही है जिंदगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें