फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी 'अजीबोगरीब खिचड़ी' खाई है आपने? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 27 Jun 2020 10:10 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खिचड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

खिचड़ी भारत के सबसे पसंदीदा खानों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि यह सुपाच्य है और जल्दी बन भी जाता है। अगर किसी को खाना बनाने नहीं भी आता है तो भी वह एक बार देखकर खिचड़ी आराम से बना सकता है। वैसे तो खिचड़ी बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन इन दिनों खिचड़ी की एक नई डिश का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसे 'हम्बल खिचड़ी' नाम दिया गया है। यकीनन आप यह अजीबोगरीब नाम पढ़कर चौंके होंगे, लेकिन जब आप इसकी रेसिपी देखेंगे तो और भी ज्यादा हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


इस 'हम्बल खिचड़ी' को बनाया है जाने-माने कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु ने। उन्होंने यूट्यूब पर इसका वीडियो 22 जून को शेयर किया था, जिसे अब तक 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अभिषेक ने वीडियो में इसकी रेसिपी भी बताई है।

उन्होंने बताया कि 'हम्बल खिचड़ी' बनाने के लिए चावल, दाल, आधा किलो घी, एक बड़े कंटेनर में थोड़ा सा नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और तैयार किए हुए मसाले की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये खिचड़ी खाने के लिए सबसे जरूरी है भूख का लगना और आपका गला भी ऐसा होना चाहिए ये खिचड़ी आपके गले से नीचे उतर सके।  
विज्ञापन


अभिषेक उपमन्यु ने अपने वीडियो में बताया कि खिचड़ी दक्षिण एशिया की सबसे महत्वपूर्ण डिश है। फ्रांसीसी यात्री जीन-बैप्टिस्ट टेवर्नियर जब भारत आए थे तो उन्होंने हरी दाल, चावल और घी की मदद से खिचड़ी बनाई थी। उन्होंने ही कहा था कि किसान इसे शाम के भोजन के रूप में खाएं। सिर्फ यही नहीं, मुगल रसोइयों ने भी खिचड़ी को एक विनम्र भोजन यानी 'हम्बल डिश' बताया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें