सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो
बंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान में कुछ ऐसा ही किया, जिससे सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो छा गया। वीडियो की शुरुआत एक सामान्य क्लासरूम के सीन से होती है, जहां स्टूडेंट्स पूरे फोकस के साथ अपने प्रोफेसर की बातें सुन रहे होते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल जाता है।
स्टूडेंट्स अपने टीचर को करते है सरप्राइज
दो स्टूडेंट्स अचानक बहस करने लगते हैं। उनकी आवाजें तेज होती जाती हैं और कुछ ही सेकंड में बहस झगड़े का रूप ले लेती है। बाकी स्टूडेंट्स हैरानी से इस पूरी घटना को देखते रहते हैं और क्लासरूम का माहौल काफी गंभीर हो जाता है। टीचर फौरन इस झगड़े को निपटाने के लिए आगे बढ़ते हैं। वे दोनों छात्रों को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी पूरा क्लासरूम तालियों की गूंज से भर जाता है और सभी मिलकर चिल्लाते हैं, 'सरप्राइज।'
ऐसा होता है टीचर का रिएक्शन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोफेसर एकदम से चौंक जाते हैं, जिस झगड़े को वे रोकने आए थे, वह असल में छात्रों का एक प्रैंक था, उनके प्रति सम्मान और प्यार दिखाने का एक अनोखा तरीका था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आगे बच्चों का यह सरप्राइज देखर टीचर की भी आंखें नम हो जाती हैं। टीचर के चेहरे पर मुस्कान जरूर देखने को मिलती है, लेकिन वह उस पल में काफी भावुक भी हो जाता
सोशल मीडिया पर मिल रही है ऐसी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लाखों दिलों को छू लिया है और इसे यूजर्स ने इसे खूब सराहा भी है। एक यूजर ने लिखा, "एक सच्चा शिक्षक सिर्फ पढ़ाता नहीं, बल्कि जीवन भर अपने छात्रों के दिलों में जीवित रहता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसी विदाई पाकर कौन नहीं इमोशनल होगा? यही तो टीचर्स का असली इनाम होता है।" एक और यूजर ने लिखा, "कॉलेज लाइफ के ये पल अनमोल होते हैं, और इस तरह की विदाई उन्हें और खास बना देती है।"