फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance Video: प्रोफेसर ने काला चश्मा गाने पर किया गजब डांस, मूव्स और एक्सप्रेशन्स देखकर हिल गया सोशल मीडिया

Thu, 02 Apr 2026 05:06 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एर्नाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर अरुणिमा देवासिश के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने बाॅलीवुड गाने पर जबरदस्त डांस किया है। 
विज्ञापन
प्रोफेसर ने काला चश्मा गाने पर किया गजब डांस - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन डांस के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने हलचल मचा दी है। दरअसल, एक कॉलेज प्रोफेसर ने बॉलीवुड गाने पर डांस किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला प्रोफेसर के डांस की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


किन गाने पर प्रोफेसर ने किया डांस? 

वायरल वीडियो के मुताबिक, महिला प्रोफेसर का नाम अरुणिमा देवासिश है, जिन्होंने अपने डांस से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने मुक्काला मुकाबला गाने पर डांस किया है। वह इस गाने पर जबरदस्त अंदाज में परफॉर्म कर रही है। उनके एनर्जेटिक डांस को देखकर छात्र की हैरान हैं। 

प्रोफेसर के शान मूव्स, एक्सप्रेशन्स और कॉन्फिडेंस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने साबित किया है कि पढ़ाना सिर्फ लेक्चर और किताबों तक ही सीमित नहीं है। बताया गया है कि अरुणिमा देवासिश एर्नाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 
विज्ञापन

 


Pink Moon 2026: भारत में कब दिखेगा पिंक मून? जानिए क्या है समय और इसका रहस्य

उन्होंने पारंपरिक साड़ी और स्नीकर्स पहना हुआ है। अरुणिमा देवासिश ने छात्रों के साथ काला चश्मा गाने पर डांस करते हुए स्टेज पर आग लगा दी है। उनकी परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीता लिया है। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। 

Viral Video: होटल में सोते समय शख्स गले पर रेंग रहा था कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि हमारे  प्रोफेसर कब ऐसा डांस करेंगे। 

वायरल डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर बीते महीने सात मार्च को शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में प्रोफेसर के डांस की तारीफ की गई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें