फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cobra Video: प्लास्टिक के डिब्बे से जहरीला कोबरा पकड़ रहा था शख्स, तरीका देखकर लोग हैरान, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 17 Aug 2026 05:25 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Cobra Video: सोशल मीडिया पर कोबरा पकड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स प्लास्टिक के डिब्बे से कोबरा सांप पकड़ रहा है। 
विज्ञापन
प्लास्टिक के डिब्बे से जहरीला कोबरा पकड़ रहा था शख्स, तरीका देखकर लोग हैरान, वीडियो हुआ वायरल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cobra Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियो बेहद हैरान करने वाले होते हैं। इन दिनों एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक  किसी बड़े उपकरण के प्लास्टिक के डिब्बे की मदद से जहरीला कोबरा पकड़ रहा है। वीडियो पर कैप्शन लिखा है, प्लास्टिक के जार से कोबरा पकड़ना। वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक के सांप पकड़ने के तरीके को देखकर हैरान हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में दिखता है कि एक कोबरा दीवार के पास फन फैलाकर खड़ा हुआ है और वह बेहद सतर्क है। इस दौरान एक युवक एक बड़ा सा प्लास्टिक का डिब्बा लेकर उसके पास पहुंच जाता है। युवक धीरे-धीरे डिब्बे को सांप के सिर के पास लेकर जाता है और फिर उसे ऊपर रख देता है, जिसके बाद डिब्बे में सांप का सिर चला जाता है। युवक धीरे-धीरे सांप शरीर को भी डिब्बे के भीतर करने की कोशिश कर रहा है। आखिर में वह डिब्बे को बंद कर देता है। फिर कोबरा को झाड़ियों में छोड़ते हुए नजर आता है। 

वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि जहरीले सांप को पकड़ने का यह तरीका खतरनाक हो सकता है। लोगों का कहना है कि इस तरह सांप का पकड़ना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। कोबरा एक जहरीला सांप है और उसके व्यवहार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों ने युवक की हिम्मत की सराहना की है, तो कई लोगों का कहना है कि यह खतरनाक तरीका है। 
विज्ञापन




Egypt Lost City: मिल गया मिस्र का हजारों साल पहले खोया शहर, पुरातत्वविदों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एक शख्स का कहना है कि इस तरह की कोशिशों को हतोत्साहित करना चाहिए। इसके साथ ही स्थानीय सांप पकड़ने वालों को सही सुरक्षा उपकरण और ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। इससे सांप पकड़े वाले और सांप दोनों की जान सुरक्षित रह सकती है। एक शख्स ने कहा है कि सरकार को स्थानीय लोगों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करानी चाहिए, जो सांपों को बचाने का काम करते हैं।

Viral Video: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी से मुलाकात का बच्चों में दिखा उत्साह, एक बच्चे का रिएक्शन हुआ वायरल

वन्यजीव विशेषज्ञ लोगों को सलाह देते हैं कि सांप देखे जाने पर खुद उसे पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि कोबरा को ऐसे पकड़ना जोखिम भरा हो सकता है। सांप अचानक हमला कर सकता है, जिससे जान खतरे में पड़ सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें