जूता पहनने गया था शख्स, अंदर छिपकर बैठा था कोबरा सांप
- फोटो : Instagram
Viral Video: बारिश के मौसम में बिल में पानी भर जाने की वजह से सांप जैसे जहरीले सुरक्षित स्थान की तलाश में रहते हैं। ऐसे में वह लोगों के घरों में घुस जाते हैं। कभी-कभी सांप तो जूते में भी घुसकर बैठ जाते हैं। कई बार लोग ध्यान नहीं देते हैं और जूते को पहन लेते हैं, जिससे लोगों की जान खतर में पड़ जाती है। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों की आंखों को खोलने वाला है।
दरअसल, घर में रखे एक जूते में कोबरा छिपकर बैठा गया। किसी ने जूते में बैठ कोबरा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जूता पहनने से पहले लोग सौ बार सोचेंगे।
बारिश के मौसम में सांप का बाहर निकलना आम बात है। घरों में घुसकर सांप बैठ जाते हैं। ऐसे किसी चीज का इस्तेमाल करने में छोटी-सी भी लापरवाही जान जोखिम में पड़ सकती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नीले रंग के जूते में छोटू सा कोबरा छिपकर बैठा है। वीडियो बनाने वाले पर छोटा सा कोबरा फने से हमला करता है।
Video: छत से मां ने बच्चे को फेंक दिया नीचे, फिर पापा ने जो किया वो देखकर करेंगे तारीफ, वीडियो हुआ वायरल
यह कोबरा छोटा है, लेकिन इसका जहर भी किसी की जान खतरे में डाल सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में किसी भी वस्तु को उठाने या इस्तेमाल करने से पहले जरूर जांच करने लेनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @cobra_lover_suraj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख लोग से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है।
Viral Post: मोबाइल शॉप ने लीक की लड़की की प्राइवेट वीडियो,परिवार ने बातचीत की बंद, अब सोशल मीडिया पर मांगी मदद
लोगों की राय
वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स का कहना है कि दो महीने से जूता नहीं धोया था, बदबू की वजह से सांप मरा नहीं। एक अन्य शख्स ने कहा कि एक ही सेकेंड में प्रेमी मारा जाएगा। एक और शख्स ने कहा कि छोटा है लेकिन असर जरूर करेगा।