फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के चूल्हे में छिपा था कोबरा का पूरा परिवार, करछी चलाते ही मचा हड़कंप, वीडियो देखकर कांपे लोग

Mon, 19 Oct 2026 04:40 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

गांव में चूल्हे के भीतर कोबरा का पूरा परिवार छिपा हुआ था। जब चूल्हे पर खाना बनाने की तैयार चल रही थी, तभी आहट हुई कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद चूल्हे को खोदा गया, तो उसके भीतर से एक के बाद एक जहरीले सांप बाहर आने लगे। 
विज्ञापन
मिट्टी के चूल्हे में छिपा था कोबरा का पूरा परिवार, करछी चलाते ही मचा हड़कंप - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव में आज भी लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं। अब चूल्हे से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चूल्हे को बिल समझकर कोबरा ने अपना घर बसा लिया। बिल में पूरे परिवार के साथ जहरीला सांप रहने लगा। लेकिन जब चू्ल्हे का इस्तेमाल किया गया, तो सांप होने के संकेत मिले। इसके बाद लोगों ने मिट्टी के चूल्हे को खोदना शुरू किया और उन्हें ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर हैरान हो गए। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि चूल्हे की करछी से शख्स खुदाई शुरू करता है। 20 सेकेंड तक सबकुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ देर बाद एक के बाद एक कोबरा का परिवार बाहर आने लगता है। खतरनाक सांप बाहर आने लगते हैं, लेकिन पकड़ने वाला शख्स भी उन्हें बहुत तेजी से बोरी बंद कर रहा होता है। 

सांप को पकड़ने आया शख्स कोबरा के बच्चों को नंगे हाथों से पकड़ता है और बाल्टी में भरता है। उसके बाद उन्हें बोरे में डाल देता है। कोबरा के झुंड को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। लेकिन सांप पकड़ने वाला स्नेक कैचर बड़ी आसानी से जहरीले जीव को पकड़कर बोरी में भर रहा है। 
विज्ञापन



भारत में इन जगहों पर दशहरा के दिन नहीं जलाया जाता रावण, लोग मानते हैं विद्वान और करते हैं पूजा

वीडियो के आखिरी में सांपों के सरगना को पकड़कर बोरी में भरता है और वीडियो खत्म हो जाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोबरा का झुंड इतना ज्यादा है कि देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। 

पढ़ाई करने आए थे कोटा, क्लासरूम में बैग से निकाली पिस्तौल, कोचिंग सेंटर की घटना से उठे सुरक्षा पर सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि किसी के घर में खाना बनाने की जगह से निकला ये नजारा। गनीमत रही समय रहते ध्यान चला गया और सभी लोग सुरक्षित हैं। पुराने मिट्टी के चूल्हे को समय-समय पर चेक करते रहना बहुत जरूरी है। सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर प्रकृति में छोड़ा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें