फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cobra Viral Video: गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर चढ़ा कोबरा, आंख खुली तो उड़ गए होश

Mon, 17 Aug 2026 02:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन किंग कोबरा से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ लोगों के होश उड़ा देते हैं। हाल ही में कोबरा का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर कोबरा चढ़ जाता है। 
विज्ञापन
सोते शख्स पर चढ़ा कोबरा - फोटो : @raja_ram081
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cobra Viral Video In Hindi: कोबरा दुनिया के खतरनाक जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसके जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन इंसान के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। कोबरा के काटने पर समय रहते इलाज न मिलने की स्थिति में सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों में कमजोरी और गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। यह खतरा महसूस होने पर कोबरा फन फैलाकर चेतावनी देता है और जरूरत पड़ने पर हमला भी कर सकता है। सोशल मीडिया पर किंग कोबरा से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ लोगों के होश उड़ा देते हैं। हाल ही में कोबरा का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर कोबरा चढ़ जाता है। 

विज्ञापन


Viral Video: गेट खोलते ही शख्स का विशालकाय अजगर से हुआ सामना, खौफनाक वीडियो देख नहीं होगा यकीन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रात के समय एक शख्स गहरी नींद में सो रहा है। इसी दौरान एक लंबा कोबरा सांप धीरे-धीरे उसकी चारपाई पर चढ़कर उसके बिस्तर तक पहुंच जाता है। कुछ सेकंड तक सांप उसके बेहद करीब रहता है, जबकि उसे इसकी भनक तक नहीं लगती। वीडियो में सबसे डरावना दृश्य उस वक्त दिखाई देता है, जब कोबरा शख्स के शरीर पर रेंगता हुआ नजर आता है। गनीमत रही कि उस दौरान सांप ने हमला नहीं किया, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी। 
 


वीडियो में आगे नजर आता है कि, सो रहे शख्स को अचानक कुछ असामान्य महसूस होता है। जैसे ही उसे अपने ऊपर सांप होने का एहसास होता है, वह घबराकर हाथ-पैर चलाने लगता है और चीख पड़ता है। शख्स की अचानक हुई हलचल से कोबरा भी वहां से हट जाता है और फुर्ती से पलंग से नीचे उतर जाता है। इसके बाद कोबरा तेजी से कमरे के एक कोने की ओर बढ़ता है और वहां जाकर छिप जाता है। बता दें कि, यह पूरी घटना कमरे में लगे कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन

किंग कोबरा के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अगर शख्स की नींद थोड़ी देर और नहीं खुलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरे यूजर ने लिखा- यह किसी हॉरर फिल्म के सीन से कम नहीं है। 

Viral Video: मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शख्स ने पीटने के बाद फ्लैट में खींचा

Viral Video: केमिस्ट्री की मुश्किल पीरियॉडिक टेबल अब बनेगी सुपर आसान, टीचर का अनोखा तरीका हुआ वायरल 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें