दो लड्डू नहीं काजू कतली दो, वरना जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन, बच्चे की 15 अगस्त की स्पीच वायरल
- फोटो : एक्स
Viral: 15 अगस्त 2026 को देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर देशभर में जश्न का माहौल दिखा और अलग-अलग रंग देखने को मिले। पूरे भारत में भव्य समारोह, परेड और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी और निजी स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोह आयोजित किए गए थे। अब सोशल मीडिया पर एक सरकारी स्कूल में आयोजित छोटे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है।
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा माइक में अपनी बात कह रहा है। बच्चे ने जो बात कही, अब वो वायरल हो गई है। उसकी बातों को लोग खुद से जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बच्चे की बात पूरी तरह सही है। बच्चे के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है, लेकिन उसके बोलने के अंदाज में जो आत्मविश्वास नजर आ रहा है, वो गजब का है। पीछे रंग-बिरंगी सजावट की गई है और तिरंगे झंडे भी दिख रहे हैं। वीडियो में बच्चे का अंदाज देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं। साथ ही अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं।
वीडियो में बच्चे ने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे मौकों पर मिलने वाले लड्डुओं की बातें कर रहा है। उसने कहा कि देश को आजाद हुए 80 साल हो चुके हैं, तो इसके हिसाब 80-80 लड्डू मिलना चाहिए। जैसे स्कूलों में सिलेबस बढ़ाया जाता है और फीस बढ़ाई जाती है, उसके हिसाब से हर बच्चे को काजू कतली मिलनी चाहिए थी। स्कूल वालों को इस सिस्टम को सुधारना चाहिए, वरना इस बार जंतर-मंतर पर पढ़ाई नहीं, मिठाई को लेकर आंदोलन होगा।
Viral: पॉकेट मनी के लिए कर रहा था मजदूरी, जमीन के नीचे छिपा था सदियों पुराना राज, खुदाई में हुआ खुलासा
बच्चे की इसी बात ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। लोगों को उनके स्कूल के दिनों की याद दिला दी है। कई लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान मिलने वाले लड्डू उनके बचपन की खास पलों में शामिल रहे हैं।
Viral Video: गेट खोलते ही शख्स का विशालकाय अजगर से हुआ सामना, खौफनाक वीडियो देख नहीं होगा यकीन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि बचपन की यादें ताजा हो गईं। एक शख्स ने लिखा है कि बच्चे की स्पीच सुनकर बचपन की यादें ताजा हो गईं। एक अन्य ने लिखा कि शायद दो लड्डुओं की परंपरा कभी खत्म नहीं होगी।