कोबरा की आंखों में आंखें डालकर घूर रहे थे दादा जी, फिर हुआ कुछ ऐसा
- फोटो : Instagram/17__saber
Cobra Viral Video: दुनिया में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ जहरीली और खतरनाक होती हैं। कोबरा भी बेहद जहरीला सांप है। अब आप कल्पना कीजिए कि आपके कमरे में अचानक जहरीला कोबरा घुस आए, तो आप क्या करेंगे? सबसे पहले आप कमरे से भागने की कोशिश करेंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादा जी के सामने कोबरा सांप बैठा हुआ है और दोनों आंखों में आखें मिला रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुर्सी पर दादा जी और एक बच्चा बैठा है। एक टेबल पर दादाजी के सामने कोबरा सांप फन फैलाकर बैठा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दादा जी उसकी आंखों में आखें डालकर उसके सामने बैठे हुए हैं और बिल्कुल डर नहीं रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आपके रोंगट खंडे हो जाएंगे।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग व्यक्ति और सांप दोनों एक दूसरे को घूर रहे हैं। बुजुर्ग व्यक्ति धीरे-धीरे अपना चेहरा सांप बेहद करीब ले जाता है। वह सांप की आंखों में आंखें डालकर उसे घूर रहा होता है कि तभी कोबरा अचानक झपट्टा मारता है और सीधा उसकी एक आंख पर काट लेता है।
Ajab-Gajab: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, रहते हैं सिर्फ 27 लोग, समंदर के बीच दो खंबों पर है बसा
यह रोंगटे खड़ा कर देने वाली घटना कुछ ही सेकेंड में होती है, लेकिन इसे देखना किसी के लिए काफी डराने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि चार लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
Mysterious Temple: सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर, इनकी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो पर हजारों लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है किसी भी जानवर के साथ लोगों को खिलवाड़ नहीं करना चाहिए और ऐसी हरकत से बचना चाहिए। वीडियो को देखकर आप जान गए होंगे कि सांप जैसे जीव के साथ खिलवाड़ करना कितना खतरनाक हो सकता है।