Cobra Birthday Celebration Viral Video In Hindi: बच्चों से लेकर अपने पालतू जानवरों तक का बर्थडे सेलिब्रेशन आम हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को कोबरा जैसे जहरीले सांप का जन्मदिन मनाते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग कोबरा के सामने केक काटकर उसका बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस अनोखे नजारे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग कोबरा सांप को एक टेबल पर बैठाए हुए नजर आ रहे हैं। टेबल पर कोबरा सांप के सामने केक भी रखा है और आसपास मौजूद लोग मिलकर उसका बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कोबरा फन फैलाए शांत बैठा नजर आता है। वहीं, केक सेलिब्रेशन के बीच लोग उसके सामने तालियां बजाते हुए दिखाई भी दे रहे हैं।