: बच्ची ने ऑनलाइन खरीदे खिलौने, मां ने ऑर्डर रद्द कर पैसा मांगा वापस, तो कंपनी ने की ऐसे वीडियो की डिमांड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
Viral News: वर्तमान समय में अधिकतर लोग ऑनलाइन सामान खरीदना पसंद करते हैं। अगर सामान पसंद नहीं आता है, तो उस वापस कर देते हैं। लेकिन इस बीच चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यह पूरा मामला एक ऑनलाइन खिलौना खरीद-बिक्री ऐप का है। एक विक्रेता ने पैसे वापस लौटाने के लिए एक मां से बेहद अनुचित मांग की, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, विक्रेता ने कहा कि अगर मां अपने बच्चे को थप्पड़ मारते हुए 5 मिनट का वीडियो बनाकर भेजेगी, तभी वह पैसे लौटाएगा।
11 साल की एक लड़की की मां, जिसका नाम ली यून ने खरीदे खिलौने को वापस करने की कोशिश की। महिला को पता चला कि उसकी बेटी ने एक ऐप पर चोरी-छिपे 500 युआन (लगभग ₹4,700) से ज्यादा खर्च करके खिलौना मंगाया है। यह एप चीन का एक मशहूर सेकेंड-हैंड (पुरानी चीजें खरीदने-बेचने वाला) प्लेटफॉर्म है। यहां खिलौने और कलेक्शन आइटम खरीदे-बेचे जाते हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विक्रेता और ऐप की आलोचना की है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला यून ने दो घंटे बाद उसने विक्रेता से संपर्क करके ऑर्डर को कैंसिंल करने की कोशिश की। विक्रेता ने उस पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर ऑर्डर रद्द करने के लिए नाबालिग (कम उम्र की बच्ची) होने का नाटक कर रही है।
Science News: धरती को मिला एक और चांद, 50 साल तक रहेगा साथ, नासा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इसके बाद विक्रेता की तरफ से महिला को एक अजीब रिफंड नोटिस भेजा गया, जिसमें लिखा था कि यून को रिफंड पाने के लिए अपनी बेटी का पांच मिनट का वीडियो भेजना होगा। इसमें वह बेटी को थप्पड़ मार रही हो और तीन मिनट का एक और वीडियो, जिसमें वह उसे डांट रही हो।
Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन के दो डिब्बों के बीच लटक कर सफर करता दिखा शख्स, लोगों बोले- ऊपर का टिकट न कट जाए
इसके साथ ही लड़की से विक्रेता ने 1,000 शब्दों का माफीनामा भी मांगा था। इस पर उसके और उसके माता-पिता के हस्ताक्षर और उंगलियों के निशान हों। साथ ही उसे यह माफीनामा जोर से पढ़कर सुनाना भी था। यून ने यह बात एप की ग्राहक सेवा को बताई, तो कंपनी की तरफ से कहा गया इसमें दखल नहीं दे सकते और उसे सीधे विक्रेता से बात करने को कहा।
Viral News: महिला ने मेले से खरीदी भूतिया गुड़िया? घर लाते ही आने लगे बुरे सपने तो डर के मारे डॉल को किया कैद
इसके बाद कंपनी ने बयान जारी किया और कहा कि यह घटना निजी सेकेंड-हैंड बिक्री की थी और “मामूली रिफंड नोटिस” उनकी आधिकारिक नीति नहीं है। इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।