फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding Accident: 4 घंटे तक 200 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटका रहा पैराग्लाइडर, वायरल हुआ डरावना वीडियो

Tue, 23 Jun 2026 07:17 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

China Paragliding Accident: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक पैराग्लाइडर 200 फीट की ऊंचाई पर एक क्रेन से लटका हुआ है। 
विज्ञापन
4 घंटे तक 200 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटका रहा पैराग्लाइडर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

China Paragliding Accident: एक शख्स को पैराग्लाइडिंग करना भारी पड़ गया है, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को जमीन से करीब 200 फीट ऊपर हवा में लटका हुआ देखा जा सकता है। लोगों ने बताया है कि उड़ाने के दौरान तेज हवा के कारण पैराग्लाइडर ने अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद वह नीच एक एक निर्माण स्थल की तरफ और वहां पर मौजूद एक क्रेन में उसका  पैराशूट फंस गया और वह हवा में लटका रहा। 

विज्ञापन


तेज हवा की वजह से बिगड़ गया कंट्रोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के मध्य इलाके में स्थित नानचोंग शहर में यह घटना घटी है। यहां पर एक कंस्ट्रक्शन साइट के ऊपर पैराग्लाइडर उड़ान भर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैराशूट की रस्सियां क्रेन के ऊपर वाले हिस्से में उलझी हुई हैं और शख्स नीचे लटका हुआ है। वह लगातार हवा में हिलता हुआ दिख रहा है। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आपातकालीन टीम को इसकी जानकारी दी। इतनी ऊंचाई पर बिना किसी सहारे के शख्स घंटों लटका रहा।
विज्ञापन




US-Iran: क्या अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को रहस्यमयी एलियन ने मार गिराया था? ईरान को लेकर पायलट के दावे से सनसनी 

चार घंटे रेस्क्यू के बाद बची जान

सूचना के बाद नानचोंग फायर रेस्क्यू टीम मौके पर जानकर बचाव कार्य शुरू किया। निर्माण स्थल पर काफी सामान था और कई जगहों पर गड्ढे भी थे। दमकलकर्मियों के चुनौती थी कि किसी तरह पैराग्लाइडर तक सुरक्षित पहुंचा जाए, लेकिन यह काम काफी मुश्किल था। इसके बाद रेस्क्यू टीम करीब 236 फीट लंबी सीढ़ी लगाकर ऊपर पहुंची और पैराशूट की उलझी रस्सियों को काटा। कई घंटे की मेहनत के बाद आखिरकार रात लगभग 10 बजे शख्स को नीचे सुरक्षित उतारा। 

Larry The Cat: ब्रिटेन के 7 साल में बदल गए 6 प्रधानमंत्री, लेकिन नहीं गई इस बिल्ली की कुर्सी, आखिर कौन है लैरी

बिगड़ गई थी हालत

शख्स करीब चार घंटे तक हवा में लटका रहा। नीचे आने के बाद वह काफी कमजोर लग रहा था। लंबे समय तक बिना पानी और खाने के कारण वह डिहाइड्रेट हो गया था। लेकिन राहत की बात यह है कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी। बचाव टीम ने नीचे आने के बाद उसकी जांच की और उसकी हालत स्थिर थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें