पर क्या आपने कभी ऐसा एटीएम देखा जिसमें सोना डाल और पैसे निकालो वाला सिस्टम हो? शायद नहीं, लेकिन इन दिनों चीन का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसमें सोना डालने पर पैसे मिलने का दावा किया जा रहा है।
तो चलिए देखते हैं ये वीडियो...
वीडियो में क्या है?
इंटरनेट पर छाए हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एटीएम जैसी मशीन है। इसमें आपको अपना सोना डालना है जिसे ये मशीन पिघलाती है और इसका वजन एवं शुद्धता चेक करती है। इसके बाद आपको इस सोने का तय अमाउंट यानी पैसे सीधे कैश में दे दिए जाते हैं।
इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि इस मशीन में सोना देने के बाद आपको किसी तरह की कोई कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ती। इंटरनेट पर इस मशीन का वीडियो छाया हुआ है और बताया जा रहा है कि ये गोल्ड एटीएम मशीन चीन के शंघाई शहर में लगी है।
मिनटों में मिल जाएगा सोने का पैसा
इस मशीन को लेकर दावा किया जा रहा है कि अगर आप अपने सोने को इस मशीन में रखते हैं, तो आपके सोने की शुद्धता चेक करने से लेकर आपको कैश देने तक में सिर्फ 30 मिनट का समय लगता है। लोग इस वीडियो को टेक्नोलॉजी का चमत्कार तक बता रहे हैं।
काफी बार देखा जा चुका है वीडियो
गोल्ड एटीएम का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.4 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को लाइक करने से लेकर कमेंट भी किए जा रहे हैं।
क्या कह रहे लोग इस मशीन को लेकर?
एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि 'हम्म, हमारे पास अमेरिका में ऐसा क्यों नहीं है?' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'अगर चीन है तो सेफ्टी की गारंटी तो बनती है।'
लोग यहीं नहीं रुके, एक अन्य यूजर ने कहा कि 'ये मशीन कैसे पता लगाएगी कि सोना असली है या नकली है।' जबकि, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि 'मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर बाकी देशों में एटीएम ही चोरी हो जाए।'
यहां देखें गोल्ड एटीएम का वीडियो:-