Stunt Video: स्टंट तो कई लोगों ने किए लेकिन इस शख्स ने छोड़ दिया सबको पीछे, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
वीडियो में आप देख सकते हैं, जैसे ही एक यात्री अपना सामान निकालने के लिए ओवरहेड कंपार्टमेंट खोलता है, अंदर से तेज आग और धुआं निकलने लगता है। कुछ पल के लिए फ्लाइट में अफरा-तफरी मच जाती है। हालांकि, केबिन क्रू और यात्रियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वीडियो 24 जुलाई का बताया जा रहा है।
हवाई सफर के बीच पावर बैंक में लगी आग के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो देख यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अब वे फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने से पहले ज्यादा सावधानी बरतेंगे। वहीं कई लोगों ने केबिन क्रू की तारीफ करते हुए कहा कि, उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
विशेषज्ञों के मुताबिक आग की वजह थर्मल रनअवे थी। यह लिथियम-आयन बैटरी के अंदर होने वाली ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें बैटरी अचानक बहुत ज्यादा गर्म होकर आग पकड़ सकती है या फट सकती है। अगर बैटरी खराब हो, शॉर्ट-सर्किट हो जाए या अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आ जाए, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
Viral: पोते ने दादी से किया पीएम मोदी के फोन का प्रैंक, बुजुर्ग महिला की मासूमियत ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: जापान में भूकंप से पहले बिल्ली की अजीब हरकत हुई कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल
असल में पावर बैंक एक ऐसा गैजेट है, जिसको इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही बरती गई तो पावर बैंक फट सकता है जिससे गंभीर हादसा भी हो सकता है। अधिकांश एयरलाइंस और एविएशन नियमों के मुताबिक पावर बैंक और अतिरिक्त लिथियम-आयन बैटरियां केवल केबिन बैग में ही रखी जानी चाहिए। इन्हें चेक-इन बैगेज में रखने की अनुमति नहीं होती ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं, फूली हुई क्षतिग्रस्त या रिकॉल की गई बैटरियों को विमान में ले जाना प्रतिबंधित है।