घोड़े पर स्कूल जाते बच्चों का वायरल वीडियो
- फोटो : @KUNDAN00PATEL
Children Going To School On Horseback Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर स्कूल जाते बच्चों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, क्योंकि इनमें बच्चों की मासूमियत, अनोखा अंदाज और रोजमर्रा की जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। कई बार बच्चों का स्कूल जाने का तरीका लोगों का ध्यान खींच लेता है, जैसे कोई बच्चा पैदल लंबा सफर तय करता है, कोई अनोखे साधन से स्कूल पहुंचता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर स्कूल जाते कुछ बच्चों का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे बाइक-बस या साइकिल से नहीं बल्कि घोड़े से स्कूल जाते नजर आ रहे हैं। बच्चों के इस अनोखे सफर के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।
आमतौर पर बच्चे स्कूल जाने के लिए बस, बाइक, ऑटो या साइकिल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन बच्चों ने घोड़े की सवारी को अपना स्कूल का सफर बना लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बच्चा साइकिल से स्कूल जा रहा है। तभी उसके पीछे से दो बच्चे घोड़े पर बैठे स्कूल आते नजर आते हैं। एक लड़का और एक लड़की दोनों अलग-अलग नन्हे घोड़े पर बैठकर स्कूल जा रहे हैं।
घोड़े पर स्कूल जाते इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- यह स्कूल जाने का एक शानदार तरीका है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। तो वहीं वीडियो देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- फ्यूल बचाओ मतलब पैसे बचाओ। दूसरे शख्स ने गुस्से में लिखा- पहले हमें लगा गधे हैं लेकिन ये बच्चे तो घुड़सवारी कर रहे हैं ।
ऐसे वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं क्योंकि इनमें कुछ अलग या अनोखा देखने को मिलता है। जब कोई घटना आम जिंदगी से हटकर होती है, जैसे बच्चों का घोड़े पर स्कूल जाना, तो लोग उसे देखकर हैरान होते हैं। कई लोगों ने इसे ग्रामीण जीवन की झलक बताया, तो कुछ ने इसे ईंधन बचाने और पुराने पारंपरिक साधनों से जुड़ा हुआ बताया। यही अलग अंदाज इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहा है।
Viral: पोते ने दादी से किया पीएम मोदी के फोन का प्रैंक, बुजुर्ग महिला की मासूमियत ने जीता लाखों लोगों का दिल