फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हवा में फुटबॉल को अपने पैरों से कंट्रोल करता दिखा बच्चा, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

Wed, 24 Jun 2026 01:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे का फुटवर्क और बैलेंस देखकर अच्छे-अच्छे खिलाड़ी भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन
फुटबॉल के साथ कमाल के करतब दिखाता बच्चा - फोटो : itz.mahesh_10x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Child Performing Amazing Tricks With Football: फुटबॉल दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। फुटबॉल में अच्छे स्किल्स के लिए सिर्फ तेज दौड़ना ही नहीं, बल्कि कई चीजों का संतुलन भी जरूरी होता है। सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे का फुटवर्क और बैलेंस देखकर अच्छे-अच्छे खिलाड़ी भी हैरान रह जाएंगे। फुटबॉल में फुटवर्क सबसे महत्वपूर्ण कौशल होता है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि, एक बच्चा फुटबॉल के साथ कमाल के करतब दिखा रहा है। वह फुटबॉल को एक पल के लिए भी जमीन पर गिरने नहीं देता और लगातार हवा में ही उसे पैरों से कंट्रोल करता रहता है। बच्चे का बैलेंस और फुटवर्क देखकर अच्छे-अच्छे खिलाड़ी भी हैरान रह जाएं। इतनी कम उम्र में फुटबॉल पर अच्छा कंट्रोल और संतुलन बनाकर खेलना आसान नहीं होता। जिस आत्मविश्वास और कंट्रोल के साथ वह फुटबॉल को संभाल रहा है, वह उसकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति लगन को दिखाता है। 

 
85 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो  

फुटबॉल खेलते बच्चे के इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 85 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं 7 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इतनी सी उम्र में बच्चा जिस अंदाज से फुटबॉल को अपने इशारों पर नचा रहा है, उसे देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और उसकी तुलना दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो से कर रहे हैं। 

 

Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

विज्ञापन

 

'किंग ऑफ चैंपियंस लीग' क्रिस्टियानो रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान हैं, जिन्हें दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। वह फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में पांच 'बैलोन डी' ओर पुरस्कार जीते हैं। यह अवॉर्ड साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिया जाता है। बता दें कि, उन्हें 'किंग ऑफ चैंपियंस लीग' भी कहा जाता है क्योंकि उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल और असिस्ट हैं। 41 साल की उम्र में भी वह अपनी फिटनेस के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। फिलहाल इस समय वो फीफा विश्व कप में धमाल मचा रहे हैं।


फ्यूचर रोनाल्डो

वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों के साथ-साथ कई फुटबॉल लवर्स भी जमकर शेयर कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, लगता है इसे खुद रोनाल्डो ने ट्रेनिंग दी है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बच्चा तो चैंपियन है, इसे 10 नंबर वाली जर्सी मिलनी चाहिए। तो वहीं कुछ यूजर्स उसे मिनी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और फ्यूचर रोनाल्डो का नाम दे दिया है। 


Viral Video: तमिलनाडु के थूथुकुडी में दिखा दुर्लभ बवंडर का नजारा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: मुंबई में घर किराए पर लेना कितना मुश्किल, शख्स ने बताई सपनों के शहर की कड़वी सच्चाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें