फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: टीचर के सवाल पर बच्चे के मासूम जवाब ने जीता सबका दिल, जब शादी में जाने के लिए मांगी छुट्टी

Wed, 11 Feb 2026 03:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक बच्चा अपनी टीचर से शादी में जाने की जिद कर रहा है। वो टीचर को शादी में जाने की तरह-तरह की वजहें बताता है। लेकिन जब टीचर उससे पूछती है कि जाना जरूरी है क्या? तो बच्चा मासूमियत से जो जवाब देता है, उसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
शादी में जाने के लिए टीचर से छुट्टी मांगता बच्चा - फोटो : @vishakhagautam46
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: बच्चों की मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है। बच्चे मन के सच्चे होते हैं, इसलिए बच्चों का मन और ज़ुबान एक होते हैंजैसा उनके मन में होता है, वही वे कहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अपनी टीचर से शादी में जाने की जिद करता नजर आ रहा है। वो टीचर को शादी में जाने की तरह-तरह की वजहें बताता है। लेकिन जब टीचर उससे पूछती है कि जाना जरूरी है क्या? तो बच्चा मासूमियत से जो जवाब देता है, उसने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया है। 

Viral Video: पीछे सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, ऑटो रिक्शा वाले की कहानी रुला देगी आपको

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि,राघव नाम का एक बच्चा अपनी टीचर से शादी में जाने की बात कर रहा है। टीचर, राघव से पूछती हैं कि शादी में जाओगे तो पढ़ोगे कैसे? जाना जरूरी है क्या? इसपर वो पहले तो अलग-अलग बहाने बनाता है। फिर कहता है, कार्ड में मेरा नाम है, इसलिए जाना पड़ेगा। राघव का ये जवाब ही ऐसा था जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। वीडियो में आगे राघव रोने भी लगता है, फिर टीचर उसे कहते नजर आती है कि मैं मजाक कर रही थी। 

 
विज्ञापन

एक टीचर को बच्चों के साथ हमेशा एक दोस्त की तरह व्यवहार करना चाहिए। इससे बच्चा बिना डरे अपने दिल की बातें भी उनसे कह लेता है। किसी भी बच्चे के लिए टीचर एक भरोसेमंद गाइड और माता-पिता का दूसरा रूप होता है। 


मासूमियत से भरे बच्चे के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vishakhagautam46 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसे अबतक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन

लोग वीडियो को देखकर कई मजेदार कमेंट्स कर राघव पर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि उस वीडियो के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो भी अपलोड किया गया है। जिसमें राघव दो जगह कार्ड में अपना नाम दिखा रहा है।

Viral Video: महिला ने जले हुए तवे को साफ करने का बताया ऐसा किफायती देसी जुगाड़, वीडियो देख हर कोई हैरान

Viral: पाकिस्तान गए शख्स ने सामान खरीदकर दिया इंडियन रुपया, ठेलेवाला ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें