फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: वीडियो के लिए पिंजरे से निकाली शेरनी, 19 साल के लड़के पर किया हमला; चली गई जान

Fri, 13 Nov 2026 09:39 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पाकिस्तान के लाहौर में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान शेरनी के हमले में 19 साल के फार्महाउस कर्मचारी की मौत हो गई। आरोप है कि टिकटॉकर नौमान हसन ने वीडियो शूट करने के लिए शेरनी को पिंजरे से बाहर निकलवाया था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और फार्महाउस से 33 शेर जब्त किए हैं।
 
विज्ञापन
वीडियो बनाने का ऐसा जुनून पड़ा भारी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कुछ अलग और खतरनाक दिखाने की चाह में लोग कई बार अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किए जाने वाले ऐसे स्टंट कभी-कभी बड़े हादसे की वजह बन जाते हैं। पाकिस्तान के लाहौर से एक ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में 19 साल के एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि वीडियो शूट करने के लिए एक टिकटॉकर ने शेरनी को उसके पिंजरे से बाहर निकलवाया था। इसी दौरान शेरनी ने वहां काम करने वाले युवक पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


वीडियो शूट के दौरान बेकाबू हुई शेरनी
यह घटना लाहौर के काहना इलाके में एक फार्महाउस की है। रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉकर नौमान हसन वहां वीडियो बनाने पहुंचा था। शूटिंग के लिए शेरनी को पिंजरे से बाहर निकाला गया। इसी दौरान फार्म हाउस में काम करने वाला 19 साल का तल्हा भी वहां मौजूद था। अचानक शेरनी बेकाबू हो गई और उसने तल्हा पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।

पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, बताई गई गलत वजह
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त तल्हा के पिता और उसका भाई हाशिम भी फार्महाउस में मौजूद थे। दोनों वहीं काम करते थे और उन्होंने अपनी आंखों के सामने यह खौफनाक मंजर देखा। हैरानी की बात यह है कि शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की गई। दावा किया गया कि तल्हा को कुत्ते ने काटा है, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि उसके शरीर पर मौजूद जख्म शेरनी के हमले के थे।
विज्ञापन


तीन गिरफ्तार, फार्म हाउस से मिले 33 शेर
मामले की जांच के बाद काहना पुलिस ने फार्म हाउस मालिक फय्याज उर्फ फैजी और टिकटॉकर नौमान हसन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी पता चला कि फार्म हाउस का ब्रीडिंग लाइसेंस साल 2025 में ही खत्म हो चुका था। इसके बावजूद वहां शेर रखे जा रहे थे। पुलिस ने फार्म हाउस से 33 शेर जब्त किए हैं और हमले में शामिल शेरनी को वन्यजीव विभाग के हवाले कर दिया है। तल्हा के पिता की शिकायत पर वन्यजीव कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बाघ के मुंह में हाथ डालकर भी बनाया था वीडियो
नौमान हसन खतरनाक जानवरों के साथ वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। उसका एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह बाघ के मुंह के अंदर अपना हाथ डालता नजर आया था। उसने वीडियो के साथ लिखा था कि उसका टाइगर रॉकी बहुत फ्रेंडली है। लोगों ने उसे ऐसा न करने की सलाह भी दी थी, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। बताया जाता है कि साल 2024 में भी पंजाब वन्यजीव विभाग ने सार्वजनिक जगह पर बाघ घुमाने के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। तब उसका बाघ जब्त किया गया था और कोर्ट में चालान भी पेश किया गया था। इसके बावजूद वह खतरनाक जानवरों के साथ वीडियो बनाता रहा। अब इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कुछ मिनट के वीडियो और चंद लाइक्स के लिए किसी की जिंदगी को खतरे में डालना कहां तक सही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें