फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ मोबाइल में ऐसा क्या देख रही थीं बिल्लियां? उनका क्यूट अंदाज जीत लेगा आपका दिल

Fri, 20 Nov 2026 07:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर बच्चों और बिल्ली की दोस्ती का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों के साथ दो बिल्लियां मोबाइल पर बैठकर वीडियो देख रही है। इस क्यूट वीडियो ने लोगों को दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
बच्चों के साथ मोबाइल में ऐसा क्या देख रही थीं बिल्लियां? उनका क्यूट अंदाज जीत लेगा आपका दिल - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो बिल्लियों का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इन बिल्लियों ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में दो बिल्ली छोटे बच्चों के साथ बैठकर मोबाइल पर वीडियो देखती नजर आ रही हैं। जहां आमतौर पर बच्चों को मोबाइल में वीडियो देखते हुए आपने कई बार देखा होगा, वहीं बच्चों के साथ दो बिल्लियों का इस तरह बैठकर स्क्रीन पर नजरें टिकाए रखना लोगों के लिए किसी अनोखे नजारे से कम नहीं है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में बिल्लियां बच्चों के बीच बड़े आराम से बैठी नजर आती हैं। बच्चे मोबाइल में वीडियो देखने में व्यस्त हैं और बिल्लियां भी उनके साथ स्क्रीन की तरफ देख रही हैं। उनका अंदाज देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो भी बच्चों के साथ चल रहे वीडियो को समझने की कोशिश कर रही हों। बिल्ली न तो बच्चों से दूर भागती हैं और न ही वहां से उठकर जाने की कोशिश करती हैं, बल्कि बिल्कुल शांत होकर उनके साथ बैठी रहती हैं।

बिल्लियों की यह हरकत लोगों को खूब पसंद आ रही है। आमतौर पर बिल्लियों को अपने मन से रहने वाला और आसपास की चीजों को लेकर जिज्ञासु जानवर माना जाता है। लेकिन वीडियो में उनका बच्चों के साथ घुल-मिलकर बैठना एक अलग ही नजारा दिख रहा है। उनकी नजरें मोबाइल स्क्रीन पर टिकी देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह भी बच्चों की इस महफिल का हिस्सा बन गई हों।
विज्ञापन

 


35 साल बाद फिर पहनी पुलिस की वर्दी, पुराने दिनों को याद कर छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग बिल्ली को बच्चों के समूह का नया सदस्य बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अब बिल्लियों को भी मोबाइल देखने की आदत लग गई है। कई लोगों ने इस नजारे को बेहद प्यारा और सुकून देने वाला बताया है।

लोकल ट्रेन के मोटरमैन केबिन में घुसने की कोशिश करती दिखी महिला, वायरल वीडियो को लेकर हैरान करने वाला खुलासा

बच्चों और बिल्लियों की यह दोस्ती सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें