Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली, एक कछुआ और एक कुत्ता जाने-अनजाने में हंसी का कारण बन गए हैं। इस वीडियो में एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है, जहां बिल्ली कछुए को देखकर हैरान हो जाती है, और बीच में कुत्ते की एंट्री इसे और भी रोचक बना देती है। यह वीडियो पशु-प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
आंखें फाड़कर देखने लगी बिल्ली
वीडियो की शुरुआत में एक घर के अंदर खड़ी बिल्ली नजर आती है। वह कांच के दरवाजे के पास खड़ी होकर बाहर की ओर आंखें फाड़कर देख रही होती है। तभी उसकी आंखों में अचानक हैरानी का भाव देखने को मिलता है। अगले ही फ्रेम में देखा जा सकता है कि बाहर की ओर से एक कछुआ धीरे-धीरे बिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। बिल्ली की प्रतिक्रिया देखकर लगता है कि शायद उसने पहली बार कछुआ देखा हो। उसकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं, और वह कांच के पार उस अजीब से प्राणी को घूरने लगती है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: जयमाला के समय स्टेज पर एटीट्यूड दिखा रहा था दूल्हा, भड़की दुल्हन ने किया यह काम, खूब हो रही तारीफ
जब बीच में कुत्ता आया...
जैसे-जैसे कछुआ कांच के दरवाजे के पास पहुंचता है, बिल्ली की बेचैनी बढ़ने लगती है। वह उसे गौर से देख रही होती है, लेकिन उसकी हरकतों से साफ पता चलता है कि वह घबरा रही है। बिल्ली अपने पैरों को धीरे-धीरे पीछे खींचने लगती है, जैसे वो कछुए से डर रही हो। उसकी यह मासूम हरकत वीडियो को बेहद रोचक बना देती है। वीडियो में असली मजा तब शुरू होता है, जब अचानक एक कुत्ता बीच में टपक पड़ता है। कुत्ता कछुए के पास जाता है, उसे सूंघता है और फिर बिना किसी परवाह के वो आगे निकल जाता है। कुत्ते की यह बेपरवाही बिल्ली की घबराहट के बिल्कुल उलट होती है। जहां बिल्ली कछुए को देखकर परेशान है, वहीं कुत्ता इसे नजरअंदाज कर चला जाता है। इस दौरान बिल्ली और पीछे हटने लगती है, और वीडियो वहीं खत्म होता है।
ये भी पढ़ें-
Ajab Gajab: दिल्ली मेट्रो में नहीं देखा होगा ऐसा क्लेश, कैमरामैन ने खुद कहा- 'भइया अब तो वायरल हो जाओगे आप'
यूजर्स की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और इसके साथ मजेदार कमेंट्स लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बिल्ली का रिएक्शन तो ऑस्कर के लायक है!' वहीं, दूसरे ने कहा, 'कुत्ते ने तो सीन ही चुरा लिया।' कुछ लोगों ने बिल्ली की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस बिल्ली को पालतू बता रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 25 हजार लोगों ने लाइक किया है।