फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब पीछे दौड़ा 300 किलो का भालू, महिला ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान

Sun, 28 Jun 2026 10:27 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कनाडा के जंगलों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल के रास्ते पर चल रही होती है कि तभी पीछे से 300 किलो से ज्यादा वजनी एक विशाल ग्रिजली भालू उनका पीछा करना शुरू कर देता है। फिर जो होता है उसे देख आप भी महिला की हिम्मत और समझदारी की तारीफ करेंगे। 
विज्ञापन
महिला के पीछ़े दौड़ते ग्रिजली भालू का वायरल वीडियो - फोटो : @TonyLaneNV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Grizzly Bear Chases Woman In Canada Viral Video:  ग्रिजली भालू दुनिया के सबसे ताकतवर और खतरनाक जंगली जानवरों में गिने जाते हैं। इनका वजन आमतौर पर 130 किलोग्राम से लेकर 450 किलोग्राम के बीच होता है। यह 50–55 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है, इसलिए इंसानों के लिए इससे भागकर बचना लगभग असंभव होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कनाडा के जंगलों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल के रास्ते पर चल रही होती है कि तभी पीछे से 300 किलो से ज्यादा वजनी एक विशाल ग्रिजली भालू उनका पीछा करना शुरू कर देता है। फिर जो होता है उसे देख आप भी महिला की हिम्मत और समझदारी की तारीफ करेंगे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में देख सकते हैं कि, एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल के रास्ते पर चल रही होती है कि तभी पीछे से एक विशाल ग्रिजली भालू उनका पीछा करना शुरू कर देता है।महिला बार-बार पीछे मुड़कर उसे दूर जाने के लिए कहती है और जोर-जोर से चिल्लाती है। पहले ऐसा लगता है कि भालू रुक जाएगा, लेकिन अचानक वह तेज रफ्तार से महिला और उसके कुत्ते की ओर दौड़ पड़ता है।

Viral Video: आइसक्रीम लेने के लिए शख्स को बालकनी से झुकना पड़ा भारी, सीसीटीवी वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

 

विज्ञापन

300 किलो के भालू को अपने पीछ़े दौड़ता देख किसी के भी होश उड़ सकते थे, लेकिन महिला घबराकर भागने की बजाए लगातार पीछे हटते हुए ऊंची आवाज में भालू को डांटती रहती है। आखिरकार भालू रुक जाता है और कुछ देर बाद जंगल की ओर मुड़ जाता है। इसके बाद महिला राहत की सांस लेते हुए अपने कुत्ते के साथ वहां से सुरक्षित निकल जाती है। 

 



भालू से बचाव वाली स्प्रे रखें

कनाडा के जगलों से वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- यह सचमुच वाइल्डलाइफ़ के साथ हुए सबसे रोमांचक और डरावने अनुभवों में से एक है। उन्होंने जंगल में घूमने जाने वालों को सलाह दी कि अपने साथ भालू से बचाव वाली स्प्रे (बेयर स्प्रे) जरूर रखें। उनके मुताबिक कई बार यही एक चीज जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बन सकती है। 


वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो को अबतक 1 करोड़ 57 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग महिला की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग जंगल में ट्रैकिंग करने को रोमांचक के साथ खतरनाक भी बता रहे हैं। ऐसे वीडियो न सिर्फ दिलचस्प होते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि, ऐसी स्थिति में घबराकर भागने की कोशिश करने की बजाए हिम्मत से उसका सामना करना चाहिए। 

Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: पूरा घर ट्रक पर रखकर कर दिया शिफ्ट, न्यूजीलैंड का हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें