फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बस वाले ने बाइक सवार को बेरहमी से कुचला, हादसा हुआ इतना भयानक कि नहीं देख पाएंगे वीडियो

Wed, 08 Oct 2025 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में नजर आता है कि एक बाइक सवार शख्स सड़क पर अपनी बाइक चला रहा होता है। वो आसपास बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा था। जैसे ही वह आगे बढ़ता है तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बड़ी बस उस पर जोरदार टक्कर मार देती है।
विज्ञापन
बस ने बाइक वाले को कुचला - फोटो : एक्स@DriveSmart_IN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं। कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं और कुछ इतने दर्दनाक होते हैं कि उन्हें देखकर दिल दहल जाता है। ऐसा ही एक हादसे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसके दिल में डर और सहम जाने वाला अहसास पैदा हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में नजर आता है कि एक बाइक सवार शख्स सड़क पर अपनी बाइक चला रहा होता है। वो आसपास बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा था। जैसे ही वह आगे बढ़ता है तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बड़ी बस उस पर जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जबर्दस्त होती है कि बाइक सवार सीधे सड़क पर गिर जाता है। यह टक्कर और हादसा पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। यही फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://x.com/DriveSmart_IN/status/1975717260372464008

शख्स को बस ने बेरहमी से कुचला
वीडियो में यह साफ दिखाई देता है कि बस बाइकर को टक्कर मारने के बाद उसे कुचल देती है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं और बाइक सवार की मदद करने की कोशिश करते हैं। हर किसी के चेहरे पर डर और हैरानी साफ झलकती है।
विज्ञापन


बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट
फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसा किस जगह पर हुआ या फिर इस हादसे में बाइक सवार की जान बची या नहीं। लेकिन वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर बहुत खतरनाक थी। इतना ही नहीं एक और बात जिसने लोगों का ध्यान खींचा, वो यह थी कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बिना हेलमेट बाइक चलाना किसी भी हादसे को और भी गंभीर बना देता है। यही वजह है कि वीडियो देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर खूब चर्चा की।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कई यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो ने सड़क सुरक्षा की असली तस्वीर दिखा दी है। अगर बाइक सवार ने हेलमेट पहना होता तो शायद चोटें इतनी गंभीर न होतीं। कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमें ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि सड़क पर सावधानी और ट्रैफिक नियमों का पालन कितना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें