फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: संगीत समारोह में सांड ने भी दी परफॉर्मेंस, अचानक घुस कर मचाया उत्पात, सींग से लोगों को उठाकर पटका

Wed, 14 May 2025 02:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Sangeet Ceremony Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं और दर्शक तालियों और नाच-गान के साथ आनंद ले रहे हैं। तभी अचानक एक सफेद रंग का सांड, जो लंबे-लंबे सींगों वाला है, कार्यक्रम में घुस आता है और माहौल पूरी तरह बदल जाता है।
विज्ञापन
सांड ने मचाया उत्पात - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लाइव संगीत कार्यक्रम के दौरान घटी एक भयानक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं और दर्शक तालियों और नाच-गान के साथ आनंद ले रहे हैं। तभी अचानक एक सफेद रंग का सांड, जो लंबे-लंबे सींगों वाला है, कार्यक्रम में घुस आता है और माहौल पूरी तरह बदल जाता है। सांड के घुसते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। तो आज के इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सांड के अचानक आ जाने से कार्यक्रम पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। कुछ लोग घबराकर दौड़ पड़ते हैं, जबकि कुछ लोग सांड को रोकने या भगाने की कोशिश करते हैं। वीडियो में सांड को बेकाबू होकर मंच और दर्शकों के बीच दौड़ते हुए देखा जा सकता है, जिससे पूरे आयोजन में अफरा-तफरी फैल जाती है। हर कोई जगह की तलाश कर के खुद को छुपा लेता है।
 


लोगों ने दी यह मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "लगता है सांड भी संगीत प्रेमी है, बस एंट्री थोड़ी ज्यादा फिल्मी हो गई।" वहीं किसी और ने कहा, "आयोजकों को सुरक्षा को लेकर पहले से तैयारी करनी चाहिए थी, ये तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।" कई लोगों ने इसे हंसी में टालते हुए कमेंट किया, "इस शो का असली हीरो तो सांड निकला।" लेकिन कुछ यूजर्स ने इस पर चिंता भी जाहिर की और खुले आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी स्थिति
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सार्वजनिक आयोजन में सांड ने एंट्री की हो। इससे पहले भी कई बार शादी और मेले जैसे आयोजनों में ऐसे वाकये हो चुके हैं। हालांकि यह वीडियो लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बन गया है, लेकिन यह एक गंभीर सामाजिक समस्या की ओर भी इशारा करता है। खुले स्थलों पर होने वाले आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी एक बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। लोगों का मानना है कि इसके साथ ही यह घटना शहरों और कस्बों में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को भी उजागर करती है, जो आए दिन सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें