फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के 106 शहीदों को मिलेगा सम्मान, एअर इंडिया बिल्डिंग पर लिखा जाएगा नाम

Sun, 16 Aug 2026 02:24 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे स्थित चाकण औद्योगिक क्षेत्र से कुछ कंपनियों के संचालन को स्थानांतरित करने के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने चिंता जताई है। उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र का दौरा कर उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात की। ठाकरे के मुताबिक, कंपनियों के स्थानांतरण से करीब 5,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। इस सप्ताह कम से कम 20 कंपनियों के मालिकों ने चाकण में भारी ट्रैफिक और खराब बुनियादी ढांचे के कारण अपनी फैक्ट्रियों को खंडाला ले जाने का फैसला लिया था। ठाकरे ने कहा कि चाकण-पिंपरी-पुणे औद्योगिक कॉरिडोर में रोजाना दो से तीन घंटे तक जाम में समय बीतता है, जिससे उत्पादकता और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उद्योग प्रतिनिधियों ने चाकण, पिंपरी और पुणे के बीच मेट्रो व रैपिड रेल कनेक्टिविटी, साथ ही PMPML बस सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने की मांग की। उन्होंने उद्योगों को रोकने और रोजगार बचाने के लिए दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा सुधार पर जोर दिया।

विज्ञापन


अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति रिपोर्ट, 320 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी ट्रेन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन और गुजरात के सूरत स्टेशन पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। BKC स्टेशन कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन होगा और इसे जमीन से करीब 30 मीटर नीचे बनाया जा रहा है। स्टेशन पर खुदाई और नींव का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं, सूरत स्टेशन पर निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। यहां स्ट्रक्चर और रूफिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि इंटीरियर फिनिशिंग का काम जारी है। स्टेशन का डिजाइन सूरत के प्रसिद्ध हीरा कटिंग उद्योग से प्रेरित है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की लंबाई 508 किलोमीटर है। यह परियोजना महाराष्ट्र और गुजरात को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। इस कॉरिडोर पर ट्रेनें अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। BKC स्टेशन का भूमिगत निर्माण और सूरत स्टेशन की प्रगति परियोजना के महत्वपूर्ण चरण को दर्शाती है।

विज्ञापन

संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के 106 शहीदों को मिलेगा सम्मान

संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में प्राण देने वाले 106 शहीदों की याद को अब स्थायी सम्मान मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि मुंबई में एयर इंडिया की नई प्रशासनिक इमारत के मुख्य प्रवेश द्वार के दर्शनीय हिस्से पर इन सभी शहीदों के नाम प्रमुखता से लिखे जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाया है और राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त महाराष्ट्र के गठन के लिए हुए ऐतिहासिक आंदोलन में 106 आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान दिया था। सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि इन शहीदों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।

आशीष शेलार ने पत्र में कहा कि सरकार के कब्जे में आई एयर इंडिया की नई इमारत का नवीनीकरण अभी चल रहा है और जल्द ही यहां प्रशासनिक कामकाज शुरू होगा। ऐसे में इमारत के मुख्य प्रवेश द्वार पर संयुक्त महाराष्ट्र के लिए शहीद हुए सभी 106 लोगों के नाम सम्मानजनक तरीके से स्थायी रूप से प्रदर्शित किए जाएं।

'जिनके बलिदान से महाराष्ट्र बना, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत'
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा, 'जिनके बलिदान से हमें महाराष्ट्र मिला, उनका स्मरण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। शहीदों के त्याग का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके नाम प्रशासनिक इमारत पर लगाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब इन 106 शहीदों को राज्य की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक इमारत में सम्मानजनक जगह मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रस्ताव के मुताबिक शहीदों के नाम मुख्य द्वार के ऐसे हिस्से पर लगाए जाएंगे जो आने-जाने वाले हर व्यक्ति को दिखाई दे।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इमारत के नवीनीकरण के साथ ही इस काम को भी पूरा किया जाएगा ताकि जब यहां काम शुरू हो तो शहीदों के नाम पहले से ही सम्मान के साथ मौजूद हों। संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन राज्य के इतिहास की सबसे अहम घटनाओं में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें