फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश की महारानी के पास नहीं है खुद का पासपोर्ट, फिर भी घूम चुकी हैं 100 से ज्यादा देश

Wed, 11 Dec 2019 12:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media
इतना तो आप जानते ही होंगे कि बिना वीजा और पासपोर्ट के अपने देश के अलावा किसी अन्य देश की यात्रा करना गैरकानूनी होता है। यानी अगर आप बिना वीजा, पासपोर्ट के किसी देश में पकड़े जाते हैं, तो आपको सख्त से सख्त सजा मिलेगी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां की महारानी के पास पासपोर्ट ही नहीं है, लेकिन फिर भी वो अब तक 100 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : twitter
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 दुनिया की एकमात्र ऐसी महिला हैं, जो बिना वीजा और पासपोर्ट के 100 से ज्यादा देश घूम चुकी हैं। दरअसल, उनके पास पासपोर्ट है ही नहीं, जबकि ब्रिटिश राजघराने में महारानी को छोड़कर बाकी सभी सदस्यों के पास पासपोर्ट है, जिसका इस्तेमाल वो विदेश यात्रा के दौरान करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पासपोर्ट रखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ब्रिटेन के बाकी नागरिकों को वही पासपोर्ट जारी करती हैं। लिहाजा उन्हें स्वयं पासपोर्ट रखने की जरूरत नहीं है। हालांकि उनके पास गोपनीय दस्तावेज होते हैं। महारानी के दूत दुनियाभर में इन दस्तावेजों को पहुंचाने वाले प्रभारी होते हैं। ये दस्तावेज अपने आप में पासपोर्ट के समान होते हैं। 

4 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media
कहते हैं कि महारानी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह कार चलाती हैं। यहां तक कि उनके पास अपना निजी एटीएम मशीन भी है, जिससे शाही परिवार की कैश की जरूरतें पूरी होती हैं। यह एटीएम मशीन बकिंघम पैलेस के बेसमेंट में है। 
विज्ञापन

5 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media
जानकारी के मुताबिक, पूरे ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ इकलौती ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें इनकम टैक्स (आय कर) देने की जरूरत नहीं है। हालांकि फिर भी साल 1992 से वह अपनी मर्जी से अपनी आमदनी पर सरकारी खजाने में टैक्स जमा करा रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media
महारानी एलिजाबेथ के ऊपर किसी भी तरह का मामला अदालत में नहीं चलाया जा सकता और न ही उनके खिलाफ किसी तरह का सबूत ब्रिटेन की किसी भी अदालत में पेश किया जा सकता है। उन्हें सूचना के अधिकार के तहत भी छूट मिली हुई है। 
विज्ञापन

7 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : twitter
महारानी एलिजाबेथ साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऐसा करने वाली वह दुनिया की एकमात्र महारानी हैं। उनका आधिकारिक जन्मदिन ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है। ब्रिटेन में हर साल जून के पहले, दूसरे या तीसरे शनिवार को महारानी का जन्मदिन मनाया जाता है और इसकी घोषणा सरकार की ओर से की जाती है। 
विज्ञापन

8 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media
पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जून के दूसरे सोमवार जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्तूबर के पहले सप्ताह में महारानी एलिजाबेथ का जन्मदिन मनाया जाता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में महारानी का जन्मदिन जून के पहले सोमवार और कनाडा में मई के पहले सोमवार को मनाया जाता है। हालांकि महारानी का असली जन्मदिन 21 अप्रैल को होता है, जिसे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें