फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के दोस्तों ने उड़ाए लाखों रुपये! दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लोग बोले- यही हैं असली संस्कार

Fri, 27 Nov 2026 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के दोस्त स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के ऊपर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुल्हन ने जमीन पर गिरे नोट को उठाकर चूमा और माथे से लगाया। उसकी इस हरकत ने लोगों का दिल जीत लिया है।
 
विज्ञापन
दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन पर उड़ाए नोट - फोटो : एक्स@SURAJ_624
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में शादियों का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े मजेदार वीडियो की बाढ़ आ जाती है। कहीं दूल्हा-दुल्हन की नोकझोंक लोगों को पसंद आती है, तो कहीं बारातियों के डांस के वीडियो खूब वायरल होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही शादी का वीडियो चर्चा में है, लेकिन इस बार लोगों का ध्यान दूल्हे या बारातियों पर नहीं, बल्कि दुल्हन पर गया है। वीडियो में दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि लोग उसकी परवरिश और संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्टेज पर होने लगी नोटों की बारिश
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी के स्टेज पर सोफे पर बैठे हैं। दुल्हन ने लाल रंग का खूबसूरत जोड़ा पहना हुआ है, जबकि दूल्हा शेरवानी में नजर आ रहा है। दोनों के गले में वरमाला भी है। उनके पीछे दूल्हे के कई दोस्त खड़े दिखाई देते हैं। इसी बीच दोस्त अपनी जेब से नोटों की गड्डियां निकालते हैं और दूल्हा-दुल्हन के ऊपर नोट उड़ाने लगते हैं। देखते ही देखते स्टेज पर चारों तरफ नोट बिखर जाते हैं। दूल्हे के दोस्त पूरे जोश के साथ एक के बाद एक नोट हवा में उछालते रहते हैं। वहीं, दूल्हा इस मस्ती को आराम से देखता रहता है। लेकिन तभी दुल्हन की एक छोटी-सी हरकत कैमरे में कैद हो जाती है।

विज्ञापन


एक नोट उठाकर चूमने लगी दुल्हन
दरअसल, जब उड़ाए गए नोट दुल्हन की गोद और स्टेज के फर्श पर गिरने लगते हैं, तो वह अपनी गोद में पड़े एक नोट को उठाती है। इसके बाद वह उस नोट को चूमती है और सम्मान के साथ अपने माथे से लगा लेती है। दुल्हन की यही अदा लोगों को खूब पसंद आ रही है। भारतीय परंपरा में धन को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यही वजह है कि कई घरों में पैसों को सम्मान देने की परंपरा है। दुल्हन का यह अंदाज देखकर लोग भी इसी बात का जिक्र कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि शादी कहां की है और दूल्हा-दुल्हन कौन हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यही असली भारतीय संस्कार हैं। घर में लक्ष्मी आई है और वह खुद लक्ष्मी का सम्मान करना जानती है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में दूल्हे के दोस्तों पर चुटकी लेते हुए लिखा कि दोस्तों ने तो नोट हवा में उड़ा दिए, अब भाभी जी एक-एक रुपये का हिसाब रखेंगी। इसके अलावा कई लोगों ने दुल्हन के इस व्यवहार को शादी का सबसे प्यारा पल बताया है। फिलहाल, यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और दुल्हन की तारीफ में खूब बातें हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें