फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़कों की दादागिरी, पहले तो मगरमच्छ को बाइक पर लिटाया, उसी पर बैठ गए तीन लड़के, लोग हुए हैरान

Mon, 11 Aug 2025 11:17 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक मगरमच्छ को पकड़कर बाइक पर बिठाए हुए हैं और उसे नदी में छोड़ने ले जा रहे हैं। यह नजारा इतना अजीब और मजेदार है कि जिसे देख कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
मगरमच्छ को बीच बाइक पर लेटाया - फोटो : एक्स@SachinGuptaUP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात का मौसम शुरू होते ही नदियों और तालाबों का पानी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में कई बार पानी में रहने वाले जानवर बहकर गांव और शहर के आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। कुछ इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देखने को मिला। यहां बाढ़ के पानी में बहकर एक मगरमच्छ गांव के बीच आ पहुंचा। मगरमच्छ को देखकर लोग पहले तो चौंक गए, लेकिन उसके बाद जो हुआ, वह इतना अनोखा था कि अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक मगरमच्छ को पकड़कर बाइक पर बिठाए हुए हैं और उसे नदी में छोड़ने ले जा रहे हैं। यह नजारा इतना अजीब और मजेदार है कि जिसे देख कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सबसे आगे ड्राइवर बैठा है, बीच में सीट पर मगरमच्छ को उसके मुंह को कसकर बांधकर लिटाया गया है और उसके पीछे एक युवक बैठा है। इसके बाद बाइक की सबसे पीछे वाली सीट पर एक और शख्स सवार हो जाता है। यानी एक बाइक पर तीन इंसान और एक मगरमच्छ एक साथ सफर कर रहे हैं।



मगरमच्छ को बांधकर ऊपर बैठे तीन युवक
वीडियो में मौजूद लोग बार-बार पीछे बैठे युवक को यह सलाह देते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मगरमच्छ को उल्टा कर लें, ताकि उसे संभालना आसान हो जाए। लेकिन पीछे बैठा शख्स उनकी बात सुनने के बजाय उसी तरह बैठा रहता है। करीब 15 सेकंड का यह छोटा-सा वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इतने समय में ही यह इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों की दिलचस्पी का कारण बन गया। @SachinGuptaUP ने इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “उत्तर प्रदेश के जिला एटा में बाढ़ में बहकर आया मगरमच्छ गांव की आबादी तक पहुंच गया। लड़कों ने उसे पकड़ लिया, मुंह बांधकर बाइक पर रखा और नदी में छोड़ आए।”
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा,“बड़े खतरनाक लोग हैं यार, मगरमच्छ भी सोच रहा होगा कि किस देश में आ फंसा।” एक और ने मजाक में कहा, “यह सिर्फ यूपी में ही संभव है, जियो हो यूपी के लाला।” वहीं एक और यूजर ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, “मगरमच्छ होगा अपने घर में।” कुल मिलाकर यह घटना लोगों के लिए डर और हंसी दोनों का कारण बन गई। जहां एक तरफ यह देखकर राहत मिली कि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से वापस नदी में छोड़ दिया गया, वहीं दूसरी तरफ जिस तरीके से उसे बाइक पर ले जाया गया, उसने लोगों को खूब हंसाया भी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इस अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें