फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हीरो बनकर घूम रहे थे दो शेर, तभी सामने अचानक से आ गया जहरीला कोबरा, फिर जो हुआ कर देगा हैरान

Mon, 11 Aug 2025 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात को साबित करता है। इस वीडियो में दो शेरों का सामना एक खतरनाक कोबरा से होता है। आमतौर पर उम्मीद की जाती है कि शेर हमला करेगा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
शेरों के सामने अचानक आ गया कोबरा - फोटो : इंस्टाग्राम @daniel_wildlife_safari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल में शेर को सबसे ताकतवर और बहादुर जानवर माना जाता है। लोग उसे “जंगल का राजा” कहते हैं, लेकिन असल में हर ताकतवर जानवर की भी कुछ सीमाएं होती हैं। शेर आमतौर पर किसी भी जानवर से भिड़ने में हिचकिचाता नहीं है, लेकिन कुछ जीव ऐसे होते हैं जिनसे पंगा लेना खुद उसके लिए खतरनाक हो सकता है। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात को साबित करता है। इस वीडियो में दो शेरों का सामना एक खतरनाक कोबरा से होता है। आमतौर पर उम्मीद की जाती है कि शेर हमला करेगा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होता। दोनों शेर पीछे हट जाते हैं और कोबरा को जाने देते हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक खुले इलाके में दो शेर मौजूद हैं। उनके सामने एक कोबरा फन फैलाकर खड़ा है। वे लगातार कोबरा को देख रहे हैं, लेकिन कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं करता। दोनों शेर धीरे-धीरे इधर-उधर घूमते हैं, मानो स्थिति का अंदाजा लगा रहे हों। यह नजारा साफ बताता है कि ताकत होने के बावजूद, कभी-कभी समझदारी से काम लेना ही सही होता है। कोबरा के जहर और उसकी घातक फुंकार से दोनों शेर वाकिफ थे, इसलिए उन्होंने दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा।




शेरों के सामने आ जाता है कोबरा
दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे सीन के बीच अचानक एक छिपकली भी वहां आ जाती है। अब वहां तीन जीव मौजूद हैं, दो शेर, एक कोबरा और एक छिपकली। तीनों एक-दूसरे को ध्यान से देखते हैं, जैसे सभी मौके की तलाश में हों। लेकिन न तो शेर हमला करते हैं, न कोबरा, और न ही छिपकली डरकर भागती है। अंत में, बिना किसी झगड़े के कोबरा, छिपकली और शेर, तीनों अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। किसी को चोट नहीं पहुंचती और सभी अपनी-अपनी राह पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @daniel_wildlife_safari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “सांप शेरों से दूर भाग रहा है, और छिपकली शेरों की ओर।” दूसरे यूजर ने कहा कि यह अब तक का सबसे अद्भुत वाइल्ड लाइफ वीडियो है, जिसमें तीनों जानवर एक साथ दिख रहे हैं लेकिन किसी ने भी हमला नहीं किया। वहीं, एक और कमेंट में लिखा गया, “डर सबको लगता है और हर कोई अपनी जान की कीमत जानता है।”


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें