फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़के ने लड़की की आवाज में गाया ऐसा गाना, लोग बोले- श्रीदेवी याद आ गईं

Thu, 27 Mar 2025 05:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Man Singing in Female Voice: इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का गाना गा रहा है। इस वीडियो में जो खास है, वो यह है कि लड़का अपनी आवाज में नहीं, बल्कि लड़की की आवाज में गाना गा रहा है।
विज्ञापन
लड़के ने लड़की की आवाज में गाया शानदार गाना - फोटो : इंस्टाग्राम @sachin.femalevoice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कला देश, भाषा, काल और सरहद से परे होता है। कला खुद किसी व्यक्ति का चुनाव नहीं करता है, बल्कि व्यक्ति ही कला का चुनाव करता है। हालांकि, कोई जल्दी अपने अंदर के छिपे हुनर को पहचान जाता है तो कई देरी से। बहरहाल, आज का दौर सोशल मीडिया का है, जहां हर कोई अपनी कला और टैलेंट दिखाने के लिए स्वतंत्र है। लोग अपनी वीडियोज बनाकर इंटरनेट पर डालते हैं और अपनी कला की पेशकश करते हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग अपने करीबी लोगों की गाते हुए या डांस करते हुए भी वीडियो अपलोड कर देते हैं, जो देखते ही देखते वायरल भी हो जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का गाना गा रहा है। इस वीडियो में जो खास है, वो यह है कि लड़का अपनी आवाज में नहीं, बल्कि लड़की की आवाज में गाना गा रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आज भले ही Gen Z का जमाना है, लेकिन अलका याग्निक और कुमार सानू के गाने सुनने वालों की संख्या ज्यादा ही मिलेगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज भी 90 के जमाने के गाने उतने ही पॉपुलर हैं, जितने बादशाह और हनी सिंह के रैप। 90 के जमाने की खास बात यह थी कि इस समय कई ऐसे मेल आर्टिस्ट आए हैं, जिन्होंने महिला की आवाज में गाना गाया है। अब इन्हीं पुराने दिनों को याद दिलाता एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़का, लड़की की सुरीली आवाज में गाना गा रहा है।
 
हवा हवाई' गाते हुए आया नजर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक स्टेज पर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के लोकप्रिय गाने 'हवा हवाई' गाते हुए नजर आ रहा है। अगर आप आंख बंद कर के इस गाने को सुनते हैं तो यकीनन आपको भी धोखा हो जाएगा और आपको लगेगा कि यह गाना कोई लड़की गा रही है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बता दें कि 'हवा हवाई' गाना  कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था।

वायरल वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तब इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं और कई हजार लोगों ने लाइक भी किया है। हर कोई इस शख्स की खूब तारीफ भी किए जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह लड़का बहुत ही ज्यादा टैलेंटेड है। वायरल इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सच में भाई श्रीदेवी मैडम की याद दिला दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपका गाना सुनकर डांस करने का मन हो रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'भाई मुझे तो यकीन नहीं हो रहा है कि कोई इतना अच्छा भी गा सकता है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें