Viral Video: इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो ने इंस्टाग्राम और X पर जबर्दस्त धमाल मचा रखा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि जिसने भी देखा वह अपनी हंसी रोक नहीं पाया। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और हर बार इसे देखने पर और ज्यादा मजा ले रहे हैं।
आजकल की जिंदगी पूरी तरह इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ चुकी है। सुबह से लेकर रात तक हर कोई मोबाइल फोन पर स्क्रॉल करता रहता है और हर दिन कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। कभी कोई मजेदार डांस वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी कोई बच्चा गाना गाकर इंटरनेट पर छा जाता है। कुछ लोग अपनी अजीबोगरीब हरकतों से चर्चा में आते हैं तो कुछ लोग अपनी एक्टिंग या चाल-ढाल की वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है, जिस पर लोग या तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं या फिर उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करके और ज्यादा मजा लेते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो ने इंस्टाग्राम और X पर जबर्दस्त धमाल मचा रखा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि जिसने भी देखा वह अपनी हंसी रोक नहीं पाया। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और हर बार इसे देखने पर और ज्यादा मजा ले रहे हैं।
चादर के अंदर छुपे थे लड़का और पड़ोसन
वीडियो की शुरुआत एक छत से होती है। छत पर एक लड़का और उसकी पड़ोसन चुपके से एक ही चादर ओढ़कर सो रहे होते हैं। सब कुछ शांत चल रहा होता है। तभी अचानक सीन में एंट्री होती है लड़के की मां की। जैसे ही मां दोनों को रंगे हाथ पकड़ लेती हैं माहौल ही बदल जाता है। वह गुस्से में आकर अपने बेटे की जमकर पिटाई करने लगती हैं। इस अचानक हुई एंट्री से पड़ोसन डर जाती है और तुरंत चादर के नीचे से निकलकर अपनी छत की तरफ भाग जाती है। वहीं लड़का चादर ओढ़े ही रह जाता है और उसकी मां उसे पीटती रहती है।
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को X पर @Aditi_Menon_123 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। सबसे मजेदार बात यह है कि वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर गाना “राणा जी माफ करना” बज रहा है। इसके साथ ही कैप्शन लिखा गया है,“उठो राणा जी, मम्मी आ गई”। यह गाना और कैप्शन मिलकर वीडियो को इतना कॉमिक बना देते हैं कि लोग इसे बार-बार देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी गजब की आ रही है। अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और कई बार शेयर भी किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में मजेदार बातें लिखी जा रही हैं। कोई कह रहा है, “राणा जी तो सच में शेर निकले”, तो कोई मजाक करते हुए लिखता है, “अगर मम्मी नहीं आती तो आज तो कुछ और ही हो जाता।”