शख्स ने बेलन नहीं बल्कि बीयर की बोटल से बेली रोटियां
- फोटो : इंस्टाग्राम @studentgyaan
आज का जमाना काफी आगे बढ़ गया हैं। आज के जमाने में अगर काम करने के लिए आपके पास सही चीज नहीं है तो काम नहीं रुकता है, बल्कि दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा जाता है और तुरंत काम को पूरा कर दिया जाता है। आज के समय काम तुरंत और एक क्लिक में ही हो जाता है। वहीं कुछ लोग अब भी देसी अंदाज में जिंदगी को जी रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक रोटी बनाने के लिए बेलन का सहारा नहीं लिया जाता है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का मां की मदद के लिए किचन में रोटी बनाने जाता है, लेकिन वो चीज जो सबको ताज्जुब कर रही है, वह है कि यह शख्स रोटी बनाने के लिए बेलन का सहारा नहीं लेता है, बल्कि बीयर की बोतल से एकदम गोल रोटी बेल रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को पूरी तरह हैरान कर दे रहा है। लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि इंसान जुगाड़ कर के कुछ भी कर सकता है।
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और लोग वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई, तुम तो सही में कमाल हो, ऊपर वाला तुम्हारा दिमाग सलामत रखें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "काम होना चाहिए फिर चाहे कैसे भी हो, उससे बिल्कुल भी मतलब नहीं है।" एक और यूजर ने लिखा, "भाई, अगर मैं अपनी मम्मी के साथ ऐसा करू तो जरूर मुझे एक चांटा खाने को मिलेगा।" वहीं, कुछ और यूजर्स ने लिखा कि भाई ने रोटी बनाने का नया स्टाइल ईजाद कर लिया है।
लाखों लोगों ने देखा है वीडियो
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है और हर कोई इस व्यक्ति के जुगाड़ को देखकर दंग हो गया है।