शख्स ने अपने कुत्ते के शव को नदी में बहाया
- फोटो : @TheViditsharma
Dog Body Thrown Into River Viral Video In Hindi: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों की भावनाओं को छू लेते हैं, जबकि कुछ वीडियो अपने कंटेंट या उसमें दिखाई गई घटनाओं की वजह से लोगों में गुस्सा और नाराजगी पैदा कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुत्ते के शव को नदी में बहाते एक लड़के का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
Viral Video: बोनट पर बैठी महिला और शख्स ने बढ़ा दी गाड़ी की रफ्तार, वीडियो देख लोगों के उड़े होश
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पालतू कुत्ता सिर्फ एक जानवर नहीं बल्कि परिवार का सदस्य बन जाता है। उसके साथ बिताया गया समय, उसका प्यार, वफादारी और अपनापन इंसान के जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। ऐसे में जब उसकी मृत्यु हो जाती है या वह हमेशा के लिए बिछड़ जाता है, तो परिवार वालों को गहरा दुख होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स अपने रेस्क्यू डॉग के शव को गोद में उठाकर नदी किनारे बने पुल तक ले जाता है। कुछ पल रुकने के बाद वह कुत्ते के शव को नदी में बहा देता है। जिसके तुरंत बाद वह खुद को संभाल नहीं पाता और रोने लगता है।
हर जीव सम्मानजनक विदाई का हकदार
अपने कुत्ते के शव को नदी में बहाने के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है- पिछले छह वर्षों में उन्होंने अपने कई रेस्क्यू डॉग खोए हैं। हर बार उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं बच सके तो उनकी याद हमेशा के लिए दिल में रह गई। उन्होंने आगे लिखा कि, सम्मानजनक दफन या अंतिम संस्कार हमारे पालतू साथी के लिए प्यार और सम्मान जताने का आखिरी तरीका होता है। हर जीव सम्मानजनक विदाई का हकदार है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और कई हजारों ने लाइक भी किया है। वहीं वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। कई लोगों ने कहा कि शख्स का दुख साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन कुत्ते के शव को नदी में बहाना सही तरीका नहीं है। इससे जल स्रोत प्रदूषित हो सकते हैं और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि पालतू जानवर को खोने का दर्द बहुत गहरा होता है। ऐसे समय में इंसान भावनाओं में बहकर गलत फैसला भी ले सकता है।
Viral Video: लिफ्ट में कुत्ते को देख लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल
Viral Video: छोटा कद, बड़ा धमाका, 3.5 फीट की दुल्हन ने पंजाबी गाने पर अपने डांस से उड़ाया गर्दा