फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मधुमक्खियों से मजाक करना बच्चे को पड़ा भारी, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

Sat, 31 Jan 2026 03:16 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मधुमक्खी का काटना एक आम घटना जैसा है, लेकिन कई बार ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। वीडियो में एक बच्चा लकड़ी के डंडे की मदद से मधुमक्खियों को छेड़ता नजर आता है। जिसके बाद मधुमक्खियों ने उसे जो सबक सिखाया शायद वो उसे जिंदगीभर याद रखेगा। 
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने सिखाया बच्चे को सबक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bees Attack Viral Video: मधुमक्खियां वैसे तो बहुत छोटी सी होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका डंक बेहद खतरनाक होता है। ये आमतौर पर तब हमला करती हैं जब उन्हें अपने छत्ते या रानी मधुमक्खी के लिए खतरा महसूस होता है, जो उनका एक आत्मरक्षात्मक व्यवहार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बच्चा लकड़ी के डंडे की मदद से मधुमक्खियों को छेड़ता नजर आता है। जिसके बाद मधुमक्खियों ने उसे जो सबक सिखाया शायद वो उसे जिंदगीभर याद रखेगा। 

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ग्रामीण इलाके में दो बच्चे खड़े नजर आते हैं। उनमें से एक बच्चा लकड़ी के डंडे की मदद से मधुमक्खियों को छेड़ता है, तो वहीं दूसरा इस काम में उसका पूरा साथ देता नजर आता है। जब मधुमक्खियां भड़क गईं तो दोनों वहां से भागने लगे, लेकिन एक लड़का मधुमक्खियों से बच नहीं पाया और उनके चंगुल में फंस गया, जिसने डंडे की मदद से मधुमक्खियों को छेड़ा था। फिर क्या था, मधुमक्खियों ने भी काट-काटकर उसे बता दिया कि उन्हें छेड़ने का क्या अंजाम होता है। वीडियो के अगले सीन में देखने को मिलता है कि बच्चे के होंठ और गाल बुरी तरह से फुले हुए थे, क्योंकि मधुमक्खियों ने उसे जबरदस्त सबक सिखा दिया था।  

 

 

मधुमक्खियों के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Shreya_Tonk नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘लकड़ी से मधुमक्खी को छेड़ रहा था, मधुमक्खी ने भी फुल ऑन जवाब दे दिया। अब देखो मुंह फूल गया। सबक साफ है- प्रकृति को छेड़ोगे तो प्रकृति छोड़ेगी नहीं। आप क्या कहते हो? सही हुआ या ज्यादा हो गया?’

Viral Video: भारत घूमने आए ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने मंदिर में जाकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इसका आधार कार्ड बनवाओ

वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही अच्छा फल मिल गया कि समेटा ही नहीं गया बच्चे से। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मेहनत का फल इतना मोटा मिलेगा, ये तो कभी सोचा नहीं था। वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें