फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: क्यों इस छोटे जानवर का शिकार नहीं करते हैं मगरमच्छ? वजह जानकर नहीं होगा यकीन

Sat, 31 Jan 2026 03:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: दुनिया में कई ऐसी जीव पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक ऐसा ही जानवर है, जिसका शिकार करने से मगरमच्छ भी डरते हैं। आइए जानते हैं इस जानवर के बारे में...
विज्ञापन
कौन सा ऐसा जानवर है, जिसका मगरमच्छ नहीं करता शिकार? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: पानी की खतरनाक शिकारियों में मगरमच्छ शामिल है। यह पानी में घात लगाकर बड़े से बड़े जानवरों का शिकार लेता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा छोटा जीव है, जिसका शिकार करने से मगरमच्छ डरता है। आइए आपको इस खबर में उस जानवर के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन


कौन सा है जानवर? 

कहा जाता है कि इस जानवर का मगरमच्छ शिकार करने से डरता है। इस जीव का नाम कैपीबारा है, जो दक्षिण अमेरिका में मूल रूप से पाया जाता है। यह बड़े चूहे की तरह दिखता है। यह अर्ध-जलीय जीव है, जो पानी के आसपास रहता है। सबसे खास बात यह है कि तैरने में माहिर होता है। यह बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव का होता है। सबसे खासियत यह है कि यह झुंड में रहते हैं।

कहा रहते हैं कैपीबारा?

पानी में कैपीबारा और मगरमच्छ दोनों रहते हैं। कैपीबारा का वजन 35-66 किलोग्राम होता है और पानी में बहुत तेजी से तैरता है। इसके साथ ही ये झुंड में रहते हैं। एक समूह में करीब 10 से 12 कैपीबारा होते हैं और खतरा देखते ही अलर्ट हो जाते हैं। कैपीबारा का शिकार करना मगरमच्छ के लिए आसान नहीं होता है। इस जानवर का शिकार करने से मगरमच्छ कतराते हैं। 
विज्ञापन


Viral Video: भारत घूमने आए ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने मंदिर में जाकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इसका आधार कार्ड बनवाओ

कैपीबारा का शिकार क्यों नहीं करता है मगरमच्छ? 

कैपीबारा को पकड़ पाना मगरमच्छ के लिए बेहद मुश्किल होता है। इसके साथ ही कैपीबारा का मांस काफी कठोर होता है और उसका शिकार करने में अधिक ऊर्जा लगती है। कैपीबारा का शिकार करने पर मगरमच्छ को चोट लगने का भी खतरा रहता है। इसी वजह से मगरमच्छ कैपीबारा पर हमला नहीं करते हैं।

Viral Video: स्कूटी पर सोई बिटिया को संभालते हुए पिता ने किया कुछ ऐसा, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

एक शोध के मुताबिक, मगरमच्छ उन जानवरों को शिकार करते हैं, जिन्हें पकड़ने में कम ऊर्चा लगती है और जोखिम कम होता है। इसलिए मगरमच्छ ज्यादातर मछली या मृत मांस पसंद करते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें