यह पूरा मामला चीन के जेंगजियांग प्रांत के हांग्जो शहर का है। यहां पर एक लड़का सैलून में बाल कटवाने के लिए गया था, लेकिन बिल देखकर उसके होश उड़ गए। दरअसल लड़के को 230 रुपये के हेयरकट के लिए 1 लाख 15 हजार का बिल पकड़ा दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़के को इस बिल को भरने के लिए लोन लेना पड़ा।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैूलन में बाल कटवाने गए युवक का नाम ली है। लड़का एक रेस्टोरेंट में काम करता है। लड़के के दोस्त ने 20 युआन यानी 230 रुपये का एक गिफ्ट कूपन दिया था। इस कूपन पर युवक बीजिक्सिंग सैलून में सामान्य हेयरकट करा सकता था। हालांकि जब ली सैलून में पहुंचा था, तो कर्मचारियों ने उसे बताया कि पहले हेड मसाज आदि दी जाएगी। इसके बाद ली को सैलून की तरफ से फेसपैक लगाया गया, जिसका दाम 500 रुपये बताया गया।
इसके बाद सैलून ने लीसे 5000 युआन (58 हजार रुपये) का गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहा, ताकि उसे और छूट की सुविधा मिल जाए। सैलून ने इस दौरान ली की आंखों से चश्मा हटा दिया था। इसकी वजह से वह रेट लिस्ट को देख नहीं पाया था।
Fundudzi Lake: दुनिया की सबसे रहस्यमय झील की डरावनी कहानी, जिसका पानी पीने के बाद नहीं लौटता कोई वापस
सैलून वालों ने सिर्फ हेयरकट कराने गए ली के सिर पर कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए। सैूलन ने ली को मसाज, फेशियल जैसी चीजों के बाद जब बिल थमाया, तो ली के होश उड़े गए, क्योंकि बिल लाखों में था। ली के पास सिर्फ 230 रुपये का गिफ्ट कूपन था। लीन ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो सैलून के कर्मचारियों ने उस पर दबाव डाला। जब वह नहीं माने तो उसने क्रेडिट ऐप से 57 हजार का लोन ले लिया और बिल चुकाया।
ली ने बताया कि उस दौरान सैलून में वह काफी डरा हुआ था और वहां पर कुछ बोल नहीं सका। अब वह अपने पैसे को वापस लेने के लिए मीडिया से मदद मांग रहा है। ली का कहना है कि उन्होंने उसे बातों में उलझाकर उसके पैसे ले लिए।
Coconut Water: नारियल के अंदर कहां से आता है पौष्टिक पानी, कुदरत के इस चमत्कार पर यकीन नहीं करेंगे आप
ली ने बताया कि हेयरकट के नाम पर मसाज, फेशियल और तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया गया। चश्मा हटा देने की वजह से वह रेट लिस्ट नहीं देख सका। उसने बताया कि बार-बार मांगने पर उसे रेट लिस्ट नहीं दिखाई गई। उसका कहना है कि जब मैंने कहा कि पैसे नहीं हैं, तो धमकी दी गई।
उसका कहना है कि सैलून के कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और बिल के पैसे ले लिए। हालांकि इस घटना के बाद बेजिक्सिंग हेयर सैलून बंद हो गया है। स्थानीय अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।