दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं
- फोटो : Adobe Stock
हमारे समाज में शादी-ब्याह के मौके पर दहेज देने और लेने की परंपरा काफी पुरानी है। लोग भले ही इसे गलत बताते हों और कानून भी इसके खिलाफ हो, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी यह कुप्रथा बड़े पैमाने पर देखने को मिलती है। हर कोई जानता है कि दहेज दुल्हन के पिता और उसके परिवार के लिए एक भारी बोझ बन जाता है। इसके बावजूद लोग इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इस मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस वीडियो में दिखाए गए दहेज को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दूल्हे को इतना ज्यादा दहेज दिया गया कि कोई भी सुनकर हैरान रह जाए। इसमें दिए गए सामान और पैसों की लिस्ट इतनी बड़ी है कि देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। कई लोग तो मजाक में कह रहे हैं कि इस दहेज के बाद दूल्हे को जिंदगीभर काम करने की कोई जरूरत ही नहीं है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतना बड़ा दहेज कौन लेता है।
दहेज का दाम सुन लोगों की फटी रह गई आंखें
दरअसल, वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स माइक लेकर दूल्हे को मिले दहेज की जानकारी सबके सामने सुना रहा है। उसके मुताबिक दूल्हे को शादी में 210 बीघा जमीन दी गई है। इसके साथ ही एक पेट्रोल पंप, 15 करोड़ 65 लाख रुपये नकद और 3 किलो चांदी भी दहेज में शामिल है। जब नकद राशि की घोषणा की गई तो वहां मौजूद लोग ही नहीं बल्कि बाद में वीडियो देखने वाले यूजर्स भी दंग रह गए। इतना सब सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को एक्स पर @Shizukahuji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके थे और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही थीं। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, “क्या इनके अंदर आत्मसम्मान और संस्कार नाम की कोई चीज बची ही नहीं है, जो इतना भारी-भरकम दहेज ले रहे हैं?” वहीं एक और यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, “इतना सब देने से पहले लड़की वालों को यह भी सोचना चाहिए कि वे आखिर अपनी बेटी की शादी कहां कर रहे हैं।” इसी तरह एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “अगर इतना बड़ा दहेज चाहिए तो फिर गरीब परिवार में शादी क्यों कर रहे हो?” यह वीडियो न केवल लोगों को चौंका रहा है, बल्कि समाज में दहेज प्रथा पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जब लोग खुलेआम इस तरह के भारी-भरकम दहेज का दिखावा करेंगे तो समाज में गलत संदेश जाएगा और दहेज प्रथा को खत्म करने की बजाय यह और मजबूत होगी।