सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, जो या तो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है या फिर गुस्से से तिलमिलाने पर। अब हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी यही लगेगा कि ये मां आखिर सोच क्या रही थी। मामला बड़ा मजेदार भी है और थोड़ा गुस्सा दिलाने वाला भी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक मां अपने दो नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ कहीं जा रही होती है। मां सबसे आगे चल रही होती है और दोनों बच्चे उसके पीछे-पीछे। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, तभी अचानक से छोटा बेटा अपने पैर फिसलने की वजह से सीधे गड्ढे में जा गिरता है। आप सोच सकते हैं कि मां का रिएक्शन क्या होगा? जाहिर है कि हर मां सबसे पहले अपने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालेगी, उसे प्यार से चुप कराएगी। लेकिन यहां कहानी थोड़ी अलग है। जैसे ही बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया, मां ने अचानक से उसको डांटना-पीटना शुरू कर दिया। बेचारा बच्चा पहले ही गिरकर जोर-जोर से रो रहा था और ऊपर से मार खाकर और भी जोर से चिल्लाने लगा। ये देखकर हर कोई हैरान रह गया।
बच्चों को खूब पिटती है मां
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। बच्चे को पीटने के बाद मां ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। अब बेटी का तो इसमें कोई कसूर ही नहीं था, लेकिन मां ने सोचा शायद दोनों को एक साथ सबक सिखाना है। नतीजा ये हुआ कि बेटी भी पिट गई। अब वीडियो देखने वाले लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर लड़की को क्यों पीटा गया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दीं। किसी ने कहा कि मां का तरीका बिल्कुल गलत है तो किसी ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया। एक यूजर ने तो मजे लेते हुए लिखा, "गिरा तो मारो, नहीं गिरा तो भी मारो, बस मारो।" इस कमेंट को पढ़कर लोग और भी ज्यादा हंसने लगे। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों को ये सीन बहुत फनी लगा क्योंकि मां का रिएक्शन बिलकुल अलग था। वहीं कई लोग इस बात से नाराज हुए कि छोटे बच्चों को इस तरह पीटना ठीक नहीं है। खासकर तब जब वो खुद पहले से दर्द में हो।